Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी जंक्शन पर दिव्यांग बुजुर्ग की मौत:पत्नी के साथ अलीगढ़ दवाई लेने जा रहे था, दमा के मरीज थे

    3 hours ago

    2

    0

    चंदौसी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर एक 65 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ दमा की बीमारी की दवा लेने अलीगढ़ जा रहे थे और ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। यह घटना संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई। मृतक की पहचान जबर सिंह (65) पुत्र झम्मन लाल, निवासी गांव पतरौआ, चंदौसी कोतवाली के रूप में हुई है। जबर सिंह अपनी पत्नी माया के साथ अलीगढ़ जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। बताया गया कि अधिक गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आए और वे प्लेटफार्म पर ही गिरकर बेहोश हो गए। पत्नी माया ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर जीआरपी पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। जीआरपी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिस समय चंदौसी जंक्शन से बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन गुजरती है। मृतक के बड़े बेटे राकेश ने बताया कि उनके पिता जबर सिंह दमा के मरीज थे और उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। वे अपनी मां के साथ दवा लेने अलीगढ़ जा रहे थे, तभी रेलवे स्टेशन पर उनकी मौत की सूचना मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पतंजलि ऋषिकुल के छात्रों ने पृथ्वी दिवस पर लिया प्रण:प्रयागराज में 'झूमती पृथ्वी' मॉडल से जगाई जागरूकता
    Next Article
    हरदोई में पीएम का कार्यक्रम, डीएम ने संभाली कमान:निरीक्षण कर देखी व्यवस्था, अभेद्य सुरक्षा और जीरो-ट्रैफिक जाम के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment