Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:अलीनगर थाने में दर्ज थे आबकारी, आर्म्स और गैंगस्टर के मामले

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी संदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अलीनगर थाना क्षेत्र के मैना गेट गोल चक्कर के पास से पकड़ा गया। संदीप के खिलाफ आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, संदीप शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। उसके खिलाफ अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी आकाश पटेल ने सक्रिय और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसी अभियान के तहत अलीनगर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप को दबोचा। संदीप हरियाणा राज्य के हिसार जनपद का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ल, गिरीश चंद्र राय, अनिल यादव, राहुल सिंह शामिल थे। एसटीएफ की टीम से उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, रामनरेश, ब्रजराज, नवीन प्रताप सिंह और कृष्णवीर सिंह भी इस अभियान का हिस्सा रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में कोचिंग के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़, 4 गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा, डायल 112 की सूचना पर कार्रवाई
    Next Article
    एनकाउंटर में घायल इंस्पेक्टर को मिला ईनाम:औरंगाबाद थाना प्रभारी बने, आधा दर्जन इंस्पेक्टरों का तबादला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment