Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली के मसोई में शिव महापुराण संपन्न:महाराज शिवम शुक्ल ने सुनाए शिव अवतारों के प्रसंग

    4 hours ago

    2

    0

    चंदौली जिले के मसोई गांव में श्री वत्सेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का सप्तम एवं समापन दिवस संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिवम शुक्ल जी महाराज ने भगवान शिव के विभिन्न अवतारों की कथा का श्रवण कराया। महाराज ने नंदीश्वर अवतार को भगवान शिव का ही एक स्वरूप बताया। उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि शिलादमुनि ने कठोर तपस्या की, जिसके बाद देवराज इंद्र प्रकट हुए। इंद्र ने अमर पुत्र का वरदान देने में असमर्थता जताते हुए शिलादमुनि को भगवान शिव को प्रसन्न करने की सलाह दी। शिलादमुनि की तपस्या से प्रसन्न होकर शिव प्रकट हुए और स्वयं उनके पुत्र के रूप में आने का वचन दिया, जिसके फलस्वरूप भगवान शिव ही नंदीश्वर के रूप में अवतरित हुए। शिवम शुक्ल जी महाराज ने हनुमान जी के पावन चरित्र का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संसार में ऐसा कोई कार्य नहीं है, जिसे हनुमान जी महाराज पूरा न कर सकें। जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। महाराज ने शिव महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके श्रवण से अनेक जन्मों के पुण्य प्राप्त होते हैं। जो मनुष्य एक बार शिव महापुराण सुन लेता है, वह भगवान शिव का प्रिय बन जाता है। इस दौरान संतोष तिवारी, डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद, आलोक पाण्डेय, डॉ. गीता शुक्ला, आनंद पाण्डेय, जयनाथ सिंह, सतेंद्र सिंह मौर्य, सतीश चौहान और मुन्नन पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालसाजी कर 43,900 रुपये ट्रांसफर; दो गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने जाली दस्तावेज के इस्तेमाल के आरोप में पकड़ा
    Next Article
    गोंडा बिजली विभाग के अधिकारियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं:गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा, 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment