Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली एसपी ने हेड कांस्टेबल व दरोगा को किया निलंबित:भ्रष्टाचार, लापरवाही पर 6 पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच के आदेश

    2 hours ago

    2

    0

    चंदौली में नए एसपी आकाश पटेल ने कार्यभार संभालते ही सख्त रुख अपनाया है। दूसरे ही दिन भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जबकि छह अन्य के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की दुल्हीपुर चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष यादव को अवैध जुआ संचालन और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। वहीं, सैयदराजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक राम प्यारे चौधरी पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में लापरवाही बरतने का आरोप सिद्ध होने पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा, हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान गौवंश तस्करी के मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आने पर यातायात विभाग के छह पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। एसपी ने टीएसआई उमाशंकर यादव, टीएसआई मनोज कुमार सिंह सहित चार अन्य के खिलाफ प्रारंभिक विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने भी कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में विंध्याचल-हरसिंपुर गंगा नदी पर बना पीपा पुल धंसा:नवरात्रि में विधायक ने किया था उद्घाटन, आवागमन प्रभावित; लोगों में आक्रोश
    Next Article
    जौनपुर में बच्चे की हत्या के दोषी को उम्रकैद:अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment