Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में सेवा भारती का जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव के टिप्स दिए

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में सेवा भारती द्वारा गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शंकर बाजार स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज महिला महाविद्यालय में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से "हर घर नशा मुक्त" अभियान को मजबूत करना और लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू गौतम ने कविताओं के माध्यम से किया, जिसने छात्राओं को काफी प्रभावित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या आरती गुप्ता ने की। उन्होंने महाविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान स्थिति तक का वर्णन किया और बताया कि यह जनपद का पहला महिला महाविद्यालय है, जहां सीमित संसाधनों के बावजूद छात्राएं लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का लाभ केवल 500-600 छात्राओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनके परिवारों तक भी पहुंचेगा। उन्होंने बेटियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे दो कुलों का भविष्य संवारती हैं। गुरु प्रकाश शुक्ला ने सेवा भारती के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी देते हुए स्वच्छता, नशा मुक्ति और साइबर सतर्कता पर विशेष जोर दिया। स्वच्छ भारत मिशन के शिवा कुमार ने कचरा प्रबंधन, कंपोस्ट निर्माण और सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर विस्तृत जानकारी दी। आबकारी निरीक्षक नीरज वर्मा ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की और सभी से इससे दूर रहने की अपील की। साइबर सेल के प्रशांत सिंह ने बताया कि जनपद में अब तक 350 साइबर अपराध दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने छात्राओं को पासवर्ड सुरक्षित रखने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना टोल फ्री नंबर 1930 पर देने की सलाह दी। अंत में, प्राचार्या आरती गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई और राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक प्रतीक या कोई और:सपा में राजा चतुर्वेदी, अरशद हुसैन या सूरज सिंह? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप
    Next Article
    बलरामपुर में समयसीमा पर DM सख्त, देरी बर्दाश्त नहीं:मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय निर्माण में लापरवाही पर चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment