Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में रामनगर झील परियोजना का 85% कार्य पूर्ण:बोटिंग और इको-टूरिज्म सुविधा अप्रैल-मई 2026 तक होगी शुरू

    17 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने रामनगर झील में बन रही वोटिंग फैसिलिटी और इको-टूरिज्म परियोजना का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक पर्यटन चित्रकूटधाम, चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद के सहायक अभियंता, यूपीएसटीडीसी के सहायक परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार सिंह और आर्किटेक्ट सूरज (श्री हाक) मौजूद रहे। परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कार्यदायी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 3.56 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य 15 जनवरी 2025 को शुरू हुआ और इसे 30 मार्च 2026 तक पूरा किया जाना था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शेष कार्य अप्रैल-मई 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। पूरा हो चुके कार्य निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि परियोजना के तहत मुख्य गेट स्ट्रेचर, कैंटीन ब्लॉक स्ट्रेचर, चिल्ड्रन पार्क, डस्टबिन, बेंच, चेन लिंक फेंसिंग, सोलर लैंप, रिटेनिंग वॉल, बायोफिनिशिंग, पैडल मोटर बोट, स्पेलिंग वर्क और गार्डन लाइट जैसे कार्य पूरे हो चुके हैं। मुख्य गेट और कैंटीन ब्लॉक में पत्थर की फिनिशिंग का काम जारी है। साइन बोर्ड, सेल्फी पॉइंट, चिड़ियों का घोंसला और मड टैंक का कार्य प्रगति पर है। इंटरप्रिटेशन सेंटर और टॉयलेट ब्लॉक में फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश जिलाधिकारी ने कार्यदायी विभाग को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य युद्धस्तर पर, निर्धारित मानक, ड्राइंग डिजाइन और गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना चित्रकूट आने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी। साथ ही, उन्होंने परियोजना में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने और संचालन व रखरखाव के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी:यूनियन बैंक से 75 हजार रुपये निकाले, CCTV में कैद आरोपी की तलाश
    Next Article
    बिजनौर में आरा मशीन की सील तोड़ी:चार आरोपियों पर शहर कोतवाली में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment