Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में नौ दिवसीय श्रीराम कथा जारी:वृंदावन के राजेंद्र दास महाराज ने सुनाई बाल लीलाओं की कथा

    8 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट के जानकीकुंड स्थित श्री रघुवीर मंदिर ट्रस्ट बड़ी गुफा के तत्वावधान में विद्याधाम विद्यालय प्रांगण में नौ दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के आठवें दिन वृंदावन से पधारे मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने श्रोताओं को प्रभु राम की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा का शुभारंभ श्री सदगुरु सेवा संस्थान के अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल और उनकी धर्मपत्नी रूपल बहन ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद राजेंद्र दास महाराज ने भगवान शिव और कागभुशुंडि द्वारा प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शन की कथा सुनाई। महाराज ने बताया कि जब भगवान विष्णु ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर राम के रूप में अवतार लिया, तब भगवान शिव के हृदय में उनके बाल स्वरूप के दर्शन की तीव्र इच्छा जागी। प्रभु की लीला में कोई बाधा न आए, इस विचार से भोलेनाथ ने एक साधु का वेश धारण किया और कागभुशुंडि के साथ अयोध्या पहुंचे। वहां बालक राम की मनमोहक छवि—उनकी चंचल आंखें, मधुर मुस्कान और निष्कपट बाल लीला—देखकर स्वयं महादेव भी भावविभोर हो उठे। कथा में बताया गया कि भगवान शिव प्रभु राम के दर्शन कर इतने तृप्त हुए कि उनका हृदय प्रेम से भर गया। बालक राम ने भी अपने परम भक्त शिव को पहचान लिया, लेकिन अपनी लीला को बनाए रखते हुए सामान्य बालक की तरह व्यवहार किया। इस दिव्य प्रसंग को सुनते ही कथा पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए और पूरे वातावरण में ‘जय श्रीराम’ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर चित्रकूट के ट्रस्टीगण, संत-महंत, विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालु एवं सदगुरु परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में रामनवमी पर पुलिस अलर्ट:मूलगंज में DCP ने किया रूट मार्च, शांतिपूर्ण पर्व के लिए पुलिस ने की अपील
    Next Article
    एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर किया कार्यक्रम:नवरात्रि और रामनवमी पर वाहिनी मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment