Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में नौ दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन:पीठाधीश्वर राजेंद्र दास शिव-पार्वती प्रसंग में बताया- श्रीराम का वास्तविक स्वरूप

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के जानकीकुंड स्थित श्री रघुवीर मंदिर ट्रस्ट बड़ी गुफा के तत्वावधान में विद्याधाम विद्यालय प्रांगण में नौ दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन से पधारे मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा के पांचवें दिन, श्री सदगुरू सेवा संस्थान की ट्रस्टी और संस्थान के अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल की धर्मपत्नी रूपल बहन ने रामकथा की पोथी और महाराज जी का पूजन-अर्चन किया। इसके उपरांत महाराज राजेंद्र दास ने कथा का वाचन प्रारंभ किया। महाराज राजेंद्र दास ने देश के विभिन्न कोनों से आए श्रोताओं को भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई रामकथा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से श्रीराम के वास्तविक स्वरूप के विषय में प्रश्न किया था। इस पर भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया कि श्रीराम कोई साधारण मनुष्य नहीं, बल्कि स्वयं भगवान विष्णु के अवतार हैं। वे धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए पृथ्वी पर प्रकट हुए हैं। शिव ने राम के जन्म, वनवास, सीता हरण और रावण वध की संपूर्ण कथा का वर्णन किया। कथा सुनाते समय भगवान शिव राम के गुणों में लीन हो गए, जिससे उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने यह भी बताया कि राम का नाम इतना शक्तिशाली है कि उसका स्मरण करने मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यह प्रसंग स्वयं भगवान शिव की श्रीराम के प्रति परम भक्ति को दर्शाता है। राजेंद्र दास महाराज द्वारा इस प्रसंग को सुनकर सभी श्रोतागण भक्ति भाव से भर गए। इस अवसर पर चित्रकूट के संत-महंत, आमजनमानस, विभिन्न प्रांतों से आए गुरु भाई-बहन और सदगुरू परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव:10 महीने पहले शादी हुई थी, भाई बोला- दहेज के लिए मेरी बहन को मार डाला
    Next Article
    जिलाधिकारी ने लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर किया निरीक्षण:जेवर एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment