Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत:दो साथी घायल, बूढ़ा सेमरवार मोड़ पर बांस से टकराई गाड़ी

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा सेमरवार मोड़ पर हुई। पुलिस के अनुसार, कैलहा गांव निवासी शिवसागर (25) अपने साले सरवन (24) और चचेरे भाई संजय (22) के साथ बाइक से कर्वी जा रहे थे। शिवसागर बुधवार सुबह अपनी पत्नी सविता को आनंदपुर स्थित मायके छोड़ने आए थे। बूढ़ा सेमरवार मोड़ पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पड़े एक बांस से टकराकर अनियंत्रित हो गई। टक्कर के बाद बाइक कुछ दूर घिसटती हुई एक गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में ही शिवसागर ने दम तोड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया:समयबद्ध, डिजिटल तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
    Next Article
    पुलिसकर्मियों ने किसान की फसल आग से बचाई:एसपी भदोही ने टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment