Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट डीएम की सीएम ने सराहना की:बेटी की आंगनबाड़ी केंद्र में एडमिशन पर योगी बोले- यह प्रेरणादायक, निजी के बजाय सरकारी संस्थानों एडमिशन कराएं

    7 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में सीएम योगी ने डीएम पुलकित गर्ग की सराहना की। डीएम की अपनी बेटी की सरकारी स्कूल में एडमिशन कराने पर सीएम बोले- यह प्रेरणादायक है, एक सराहनीय कदम है। ऐसे कदम समाज में एक सकारात्म संदेश देते हैं। सीएम ने कहा कि जब सरकार सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, तो अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन निजी संस्थानों के बजाय सरकारी संस्थानों में कराना चाहिए। ऐसे कदम सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा मजबूत करते हैं। चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग ने अपनी तीन वर्षीय बेटी सिया का दाखिला जिला मुख्यालय स्थित कंपोजिट विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है। इस कदम को एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है। इस फैसले के बाद जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा हो रही है। वहीं डीएम की बेटी भी सरकारी स्कूल में दाखिले के बाद काफी खुश है। वह दूसरे बच्चों के साथ कविता पर डांस करते और खिलौनों से खेलते दिख रही है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है। डीएम पुलकित गर्ग ने कहा- अगर एक आईएएस अधिकारी अपनी बेटी को सरकारी संस्थान में पढ़ा सकता है, तो आम अभिभावकों को भी संकोच करने की जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा- डीएम की ही तरह यह काम शिक्षक भी कर सकते हैं। जहां आप पढ़ा रहे हैं, वहीं बच्चों को लेकर जाइए। बच्चा पढ़ेगा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। सरकार बेसिक शिक्षा के विद्यालयों को संसाधन उपलब्ध करा रही है तो आप भी इन्हें कॉन्वेंट, पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालयों की तरह कार्य करने में सक्षम बनाएं। अब पढ़िए पूरा मामला… चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग की बतौर डीएम यह पहली पोस्टिंग है। पिछले महज 4 महीने के कार्यकाल में उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले में सराहनीय काम किया है। अब उनका नया कदम, न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए चर्चा का विषय बन गया है। डीएम पुलकित गर्ग ने अपनी तीन वर्षीय बेटी सिया का दाखिला करवी के नया बाजार (धनुष चौराहा) स्थित सरकारी कंपोजिट विद्यालय की आंगनबाड़ी में कराया है। चार दिन पहले ही उन्होंने खुद विद्यालय पहुंचकर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की। सिया का प्ले ग्रुप में एडमिशन कराया। वह स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ बेहद खुश है। सिया के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिसमें वह स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ खेलते हुए, खिलौनों के साथ एजुकेश्नल स्टडी करते हुए और कविताओं पर डांस करते हुए दिख रही है। डीएम पुलकित गर्ग ने कहा था… सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अब पहले जैसी स्थिति नहीं रही। शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हुआ है और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। अगर एक आईएएस अधिकारी अपनी बेटी को सरकारी संस्थान में पढ़ा सकता है, तो आम अभिभावकों को भी संकोच करने की जरूरत नहीं है। बच्चों के शुरुआती जीवन में सबसे जरूरी चीजें पोषण, स्वास्थ्य, संस्कार और सुरक्षित माहौल होती हैं। आंगनबाड़ी केंद्र इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। डीएम ने अभिभावकों से की अपील जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने ग्रामीणों, अभिभावकों और अधिकारियों से कहा- समाज को दिखावे से बाहर निकलकर सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भरोसा करना चाहिए। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कार, सुरक्षा और देखभाल भी मिलती है। सरकारी शिक्षा व्यवस्था तभी मजबूत होगी, जब लोग खुद उस पर विश्वास दिखाएंगे। डीएम का यह कदम समाज के लिए उदाहरण स्थानीय लोगों ने कहा था- आज के समय में जब अधिकांश अभिभावक बच्चों के भविष्य को महंगे निजी स्कूलों, बड़ी इमारतों और भारी फीस से जोड़कर देखते हैं। ऐसे माहौल में डीएम पुलकित गर्ग का यह फैसला दिखावे की दौड़ से हटकर एक सशक्त सामाजिक संदेश देता है। डीएम का यह निर्णय सिर्फ एक दाखिला नहीं, बल्कि एक उदाहरण है। इससे आम अभिभावकों का भरोसा बढ़ेगा और सरकारी संस्थानों के प्रति नजरिया बदलेगा। जल संरक्षण के लिए जीत चुके राष्ट्रीय पुरस्कार इससे पहले DM डीएम पुलकित गर्ग को चित्रकूट में जल संरक्षण और संचयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया गया था। उन्हें 2 महीने पहले नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने उन्हें एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलकित गर्ग ने चित्रकूट डीएम का कार्यभार संभालने के बाद महज 2 महीने में 15,000 से अधिक जल संरक्षण कार्य (जैसे तालाबों का गहरीकरण, सोकपिट निर्माण) कराए। साथ ही बुंदेलखंड में पानी की कमी दूर करने के लिए 'कैच द रेन' अभियान चलाकर सराहनीय प्रयास किया। आंगनबाड़ी में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? जिस आंगनबाड़ी केंद्र में डीएम की बेटी सिया पढ़ रही हैं, वहां करीब 30 बच्चों का नामांकन है। केंद्र में बच्चों के लिए कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं- पौष्टिक भोजन: खिचड़ी, दलिया और टेक-होम राशन टीकाकरण: पोलियो, बीसीजी, डीपीटी जैसे जरूरी टीके स्वास्थ्य निगरानी: नियमित वजन और ऊंचाई की जांच खेल-खेल में पढ़ाई: रंग-बिरंगी दीवारें, खिलौने और शैक्षिक किट स्मार्ट लर्निंग: टीवी/एलईडी पर कविताएं और कहानियां शैक्षिक सामग्री: एबीसी, नंबर चार्ट, पहेलियां --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बुर्के में लूट- आरोपी लड़की की पहली तस्वीर:पुलिस का दावा- अयोध्या में ज्वेलरी लूटकर बॉयफ्रेंड के साथ भागना चाहती थी अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट की आरोपी लड़की पायल (25) की तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में पायल बॉयफ्रेंड राहुल (27) के साथ नजर आ रही है। पायल ने राहुल के साथ ही मिलकर वारदात की थी। दोनों को पुलिस ने अयोध्या से सटे बारांबकी बॉर्डर से गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को राहुल को तो मीडिया के सामने पेश किया, लेकिन पायल को सामने नहीं लाई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंधी-बारिश से 12 की मौत, मां-बेटी जिंदा जलीं:कानपुर में 200 पेड़-पोल उखड़े, 3 जिलों में बारिश; योगी बोले- अफसर अलर्ट रहें
    Next Article
    देवरिया में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:शादी के कार्ड बांटकर लौटते समय स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment