Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता का दर्शन आज:मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की दिखी लंबी लाइन,पुजारी बोले- माता को भोग में केला पसंद

    2 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्री मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। आज पांचवें दिन स्कंदमाता का दर्शन किया जाता है। काशी में देवी स्‍कंदमाता का मंदिर जैतपुरा क्षेत्र स्थित वागेश्वरी देवी मंदिर परिसर में माना गया है। मान्यता है कि इस मंदिर में स्कंदमाता और वागेश्वरी माता का दर्शन करने वालों के मन की सारी अभिलाषा पूरी होती है। इस लिए नवरात्र के दिनों में यहां दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामनाओं के साथ दर्शन पूजन के लिए आते है। स्कंदमाता के पुत्र कार्तिकेय मान्यता के अनुसार, स्कंदमाता कार्तिकेय की माता होने के कारण ही देवी के इस स्वरूप को स्कंदमाता का नाम मिला है। काशी खंड और देवी पुराण के क्रम में स्कंद पुराण में देवी का भव्य रूप से वर्णन किया गया है। मां स्कंदमाता को विद्यावाहिनी, माहेश्वरी और गौरी के नाम से भी जाना जाता है। सिंह पर सवार माता अपने गोद में सनत कुमार भगवान कार्तिकेय को लिए हुए संदेश देती हैं कि सांसारिक मोह माया में रहते हुए भी भक्ति के मार्ग पर चला जा सकता है और समय आने पर बुद्धि और विवेक से असुरों का नाश करना चाहिए। माता को अपने पुत्र से अधिक प्रेम है इसलिए इन्हें अपने पुत्र के नाम के साथ संबोधित किया जाना अच्छा लगता है। पूजा के बाद अपनी आरती से स्कंदमाता बहुत प्रसन्न होती हैं। सुबह से माता के दरबार पहुंच रहे भक्त स्कंदमाता मंदिर के पुजारी कृष्णा ने बताया नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का दर्शन पूजन किया जाता है। यहां पर मां स्कंदमाता विराजमान है इनके पुत्र कार्तिकेय हैं। आज के दिन दर्शन पूजन करने से सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है। श्रद्धा भाव से मां को नारियल फूल और चुनरी चढ़ाया जाता है। सुबह से ही लोग माता का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हआज के दर्शन का विशेष महत्व है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मुठभेड़ में घायल गौतस्कर गिड़गिड़ाते हुए आए नजर:बोले- हाय अल्लाह, अब कभी गौकशी नहीं करेंगे, मुठभेड़ में तीनों के पैर में लगी गोली
    Next Article
    आजमगढ़ में ऑटो चालक को मारी गई गोली:इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती, दर्ज हुआ मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment