Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चरथावल मर्डर केस में मुजफ्फरनगर SSP का सीक्रेट एक्शन:सिविल ड्रेस में पहुंचे थाने,, चौकीदार हत्याकांड के बाद पुलिस अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में हुए चौकीदार राजू उर्फ राजकुमार हत्याकांड की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने रविवार रात सादी वेशभूषा में चरथावल पहुंचकर गोपनीय तरीके से मामले की पड़ताल की। 25 अप्रैल को कस्बा चरथावल के किड्स हैविन पब्लिक स्कूल में 50 वर्षीय राजू उर्फ राजकुमार की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए थे। मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी और चरथावल थाना पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही हैं। रविवार रात करीब 8 बजे SSP संजय कुमार वर्मा ने सादी वेशभूषा में गोपनीय जांच के लिए चरथावल क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं का सत्यापन किया और केस से जुड़े अहम बिंदुओं पर गहन पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार, SSP ने मौके की परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उनका उद्देश्य हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करना है। उनकी इस सक्रिय कार्यशैली को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त, SSP ने चरथावल थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसकी जांच के लिए वे गोपनीय तरीके से मौके पर पहुंचे और खुद पड़ताल की। उन्होंने यह भी बताया कि इस हत्याकांड में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 6000 करोड़ से अधिक की सौगात देंगे PM:सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और सिग्नेचर ब्रिज कैसा बनेगा; सुविधाओं के बारे में जानिए
    Next Article
    लखनऊ में आज रिकार्ड तोड़ेगी गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा:सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के आसार; 28 अप्रैल के बाद बारिश देगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment