Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार्ज लेने के 24 घंटे में ही एक्शन में डीएम:जिला अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, हॉस्पिटल में साइनेज बोर्ड लगाने के दिए निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखने के लिए नव नियुक्त जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पदभार ग्रहण करने के अगले दिन ही जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने ओपीडी, इमरजेंसी, ब्लड टेस्ट लैब, सर्जरी वार्ड, पीडियाट्रिक, महिला एवं बच्चों के वार्ड, हड्डी रोग विभाग, एंटी रेबीज और डायलिसिस यूनिट सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में अव्यवस्था और अफरातफरी देखने को मिली। मरीजों और तीमारदारों की बेतरतीब लाइनें लगी थीं। इस पर डीएम ने मौके पर ही सीएमएस और अस्पताल मैनेजर से जवाब-तलब किया और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने मरीजों और तीमारदारों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल में स्पष्ट साइनेज लगाने के निर्देश दिए। इसमें ओपीडी का समय, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, विभिन्न रोगों के विभाग, वार्ड और कक्षों की जानकारी शामिल करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान कई अन्य खामियां भी सामने आईं। कुछ डॉक्टर और वार्ड बॉय बिना एप्रन के मिले, अस्पताल में डस्टबिन की कमी पाई गई और विभागों से संबंधित जानकारी देने वाले बोर्ड नहीं लगे थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाओं और एंटी रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता की भी जानकारी ली और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर इलाज, दवाओं और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार होना चाहिए और वह आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण करते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा विश्वनाथ से रिंकू सिंह ने मांगी IPL ट्रॉफी:गंगा आरती में 45 मिनट श्रद्धालुओं के बीच बैठे, ससुराल में भोजन किया
    Next Article
    सांसद मनोज तिवारी बोले-ममता दीदी का सिस्टम हिल गया है:बंगाल में अब काबा नहीं काली की पूजा होगी,सपा मेरा AI मछली भात वाला फोटो वायरल कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment