Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौरीचौरा डबल मर्डर, पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट में उलझी पुलिस:गोरखपुर में मां-बेटी की गड़ासे से काटकर हत्या करने वाले का नहीं चला पता

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में एक साल पहले मां-बेटी की गड़ासे से मारकर हत्या की गई थी। अभी तक इस मामले में हत्यारे का पता नहीं चल पाया। घटना का खुलासे करने के लिए पुलिस ने 06 लोगों का पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराया। लेकिन उसकी रिपोर्ट ने जांच को और उलझा दिया है। इसमे 06 लोगों के टेस्ट में सिर्फ 02 लोगों ने ही साफ प्रतिक्रिया दी। जबकि वादी मुकदमा समेत चार की रिपोर्ट उलझी हुई है। टेस्ट में पूछे गए 04 सवाल पुलिस सूत्रों के अनुसार, पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान 04 प्रमुख सवाल पूछे गए। जिनमें से सिर्फ दो आरोपी (सुरेन्द्र और सरजू) से ही सभी चार सवालों पर ही संतोषजनक प्रतिक्रिया मिली। बाकी 04 लोग जिसमें वादी मुकदमा और एक आरोपी भी शामिल हैं, वे सवाल में उलझते नजर आए हैं, जिससे उनकी भूमिका पर संदेह बना हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वादी मुकदमा खुशबू के जवाबों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। तीन सवालों के जवाब में पॉलीग्राफ टेस्ट में उसका पारा कभी बढ़ता तो कभी घटता पाया गया। जिससे उसे भी साफ तौर पर क्लीनचिट नहीं मिल पाया कि वह सब कुछ सच ही बोल रही है। मुख्य आरोपी संजय जो कि इस हत्याकांड में जेल भी जा चुका है टेस्ट में उसे भी क्लीनचिट नहीं मिल सकी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पॉलीग्राफ टेस्ट को अंतिम साक्ष्य नहीं माना जाता, बल्कि यह जांच की दिशा तय करने में सहायक होता है। अब पुलिस अन्य साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। 29 मार्च को सोते समय हुई थी मां-बेटी की हत्या चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में 29 मार्च 2025 की देर रात करीब 1:30 बजे मां-बेटी पूनम (45) और अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। पूनम का एंड्रॉवयड मोबाइल घर से बाहर खेत में मिला था। घटना के समय पूनम की बड़ी बेटी खुशबू दूसरे कमरे में बंद मिली थी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला था। खुशबू की तहरीर पर पुलिस ने संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। संजय को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। चार्जशीट न दखिल होने से उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद पॉलीग्राफ टेस्ट का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। उसका अध्ययन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। टेस्ट रिपोर्ट के हिसाब से सिर्फ दो लोग का जवाब संतोषजनक मिला है। जबकि चार का जवाब पॉलीग्राफ टेस्ट के हिसाब से साफ नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नन्हीं बेटी टब में डूबी, मां बार-बार हो रही बेहोश:लखनऊ में पिता बोले- बाइक को धक्के लगाकर मुझे भेजती थी, अब क्या करूंगा
    Next Article
    नगर निगम ने नामांतरण में जुर्माना खत्म किया:अब 70 लाख हुई पार्षद निधि, जोन-4 में बनेगा नया कार्यालय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment