Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारबाग में युवक को होटल में बंधक बनाकर पीटा:10 घंटे बंद रखा, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

    11 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के चारबाग इलाके में युवक को होटल के कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने होटल के कमरे में उनकी पिटाई की। उसके बाद बंद करके चले गए। करीब 10 घंटे बाद वापस लौटकर आए और फिर से पीटा। झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गोंडा के करनैलगंज के चकरोत गांव निवासी सुरजीत सिंह ने बताया 27 अप्रैल को अपने दोस्त अतुल मिश्रा से मिलने चारबाग के सुदामापुरी गया था। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सत्यम तिवारी उसे यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके बड़े भाई ओम तिवारी बुला रहे हैं। तीन आरोपियों ने पिटाई की पीड़ित का आरोप है कि सत्यम उसे बाइक से रेवड़ी गली स्थित एक होटल ले गया, जहां पहले से आनंद तिवारी और हिमांशु तिवारी मौजूद थे। कमरे में पहुंचते ही तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों और लोहे के पाइप से उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सुरजीत का कहना है कि मारपीट के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया। 10 घंटे के बाद आरोपी दोबारा लौटे और फिर पिटाई की। रात करीब 11:30 बजे छोड़ते समय धमकी दी गई कि अगर किसी तरह की पैरवी की तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं। मामले में इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान यूनियन ने बुलंदशहर में प्रदर्शन किया:कई मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    बांदा के स्कूल में छात्रों से बालू ढुलवाई:ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment