Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा में ट्रेन की चपेट में आया, कस्टडी से भाग रहे चोर को पकड़ने में हुई घटना

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के गोंडा में चोरका पीछा करने के प्रयास में एक GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में ऑन ड्यूटी सिपाही के दोनों पैर कटकर अलग हो गए। वहीं आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां से पहले गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खून अधिक बह जाने के कारण सिपाही को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को देर रात जीआरपी की टीम ने प्लेटफॉर्म पर मारपीट और चोरी के आरोप में पकड़ा था। टीम उसे हिरासत में लेकर ले जा रही थी। तभी आरोपी हाथ छु़ड़ाकर भागने लगा। सिपाही ने पीछा करते हुए पकड़ने की कोशिश की, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। अब पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से जानिए... गोंडा जीआरपी पुलिस ने मंगलवार रात करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुनील कुमार नामक युवक को चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। दरअसल प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो युवकों के बीच मारपीट हो रही थी। जीआरपी टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक ने दूसरे युवक पर चोरी करने आरोप लगाया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस कस्टडी से हाथ छुड़ाकर भागने लगा। वह प्लेटफॉर्म नंबर-1 से लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) पर चढ़कर भागने की फिराक में था। आरोपी को भागता देख जीआरपी सिपाही आकाश सिंह (29) उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ पड़े। आरोपी चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगा तो सिपाही ने जान पर खेलते हुए उसे ट्रेन से नीचे खींच लिया। आरोपी प्लेटफॉर्म पर आ गिरा। पर इसी दौरान सिपाही आकाश ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। सिपाही आकाश को गंभीर हालत में पहले रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां से गोंडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देर रात से उनके कटे हुए पैरों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। डॉक्टरों को सर्जरी में सफलता मिलने की उम्मीद है। मऊ के निवासी हैं सिपाही, आरोपी गिरफ्तार जीआरपी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। घायल सिपाही आकाश सिंह मऊ जिले के निवासी हैं और कई वर्षों से गोंडा जीआरपी में तैनात हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में रेपिस्ट को उम्रकैद, 16 दिन में फैसला:साक्ष्य छिपाने वाली मां को 4 साल की सजा, दादी बोलीं- बच्ची का बचपन छीन लिया गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र में 21 फरवरी को 06 साल की मासूम के साथ युवक ने दरिंदगी की थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 5 दिन में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया। वहीं 16 दिन की सुनवाई के बाद मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अशोक कुमार यादव ने आरोपी अशोक निषाद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी-रॉड से हमला:उन्नाव में गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार
    Next Article
    बारिश के बाद गाजियाबाद में धूप खिली:अगले 24 घंटे में फिर से बारिश होने का अनुमान, रात में शहर में पसरा रहा अंधेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment