Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चुनाव नतीजों के अगले दिन ममता बोलीं-हारे नहीं, हराया गया:काउंटिंग के दौरान पेट पर लात मारी; SIR के बहाने लाखों नाम हटाए, 100 सीटें लूटीं

    11 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। ममता ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है। ममता ने कहा- हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, विलेन चुनाव आयोग है। भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से 100 सीटें लूटीं। ममता ने कहा- चुनाव से दो दिन पहले ही हमारे लोगों को गिरफ्तार किया गया। जगह-जगह छापे मारे गए। IPS-IAS अधिकारियों का तबादला किया गया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं। SIR में 90 लाख नाम हटा दिए गए थे। उन्होंने बहुत गंदे और चालाक तरीके अपनाए। ममता ने आरोप लगाया कि सोमवार को काउंटिंग सेंटर के अंदर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और बदसलूकी की गई। ममता ने कहा- उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी। धक्का देकर बाहर निकाला। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को हो सकता है। चुनावी राज्यों में नतीजों के बाद 4 तस्वीरें… देश की 78% आबादी और 72% भूभाग पर अब भाजपा+ का राज गंगासागर से कन्याकुमारी तक पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने भाजपा विरोधी राजनीति के बड़े ‘पॉवर सेंटर्स’ को बड़ा झटका दिया है। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन भाजपा को चुनौती देने वाले प्रमुख चेहरे थे। बंगाल (42) और तमिलनाडु (39) लोकसभा की 81 सीटें तय करते हैं। इनके ढहने से इंडिया गठबंधन पिछड़ गया। केरल में कांग्रेस की जीत उसे राहत देती है, लेकिन यह बढ़त विपक्ष में नई खींचतान शुरू करेगी। अब विपक्ष की लड़ाई सत्ता की नहीं, प्रासंगिकता बचाने की हो गई है। 5 राज्यों में चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण पर 'आर-पार' के मूड में Congress, Alka Lamba ने छेड़ा 'हक' का Nationwide Campaign
    Next Article
    राघव चड्‌ढा बोले- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस:CM बोले- पंजाब में भाजपा MLA 2, राज्यसभा MP 6, यह कैसे; केजरीवाल बोले- फरवरी में मोदी सरकार गिरेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment