Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीनी मिल जमीन बिक्री पर मजदूरों का हंगामा:देवरिया में बकाया भुगतान की निष्पक्ष जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के गौरीबाजार चीनी मिल प्रांगण में शनिवार को मजदूरों और किसानों ने बकाया भुगतान को लेकर बैठक की। इस दौरान चीनी मिल की जमीन बिक्री पर गंभीर सवाल उठाए गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। मजदूर नेता ऋषिकेश यादव ने बताया कि वर्ष 1998 में चीनी मिल की फैक्ट्री राज्य सरकार के नाम कुर्क की गई थी। इस जमीन पर मजदूरों और किसानों का बकाया दर्ज था। इसके बावजूद, यह जमीन राजेंद्र इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को बेच दी गई। यादव ने आरोप लगाया कि कंपनी को केवल स्क्रैप उठाने का आदेश था, लेकिन उसने फैक्ट्री का ताला तोड़कर पूरी मशीनरी और प्लांट उखाड़ लिया। मजदूरों का भुगतान किए बिना ही फैक्ट्री की संपत्तियां हटा ली गईं। उन्होंने बताया कि मजदूरों के पक्ष में हाईकोर्ट की याचिका संख्या 65726/2011 और 20805/2011 में डबल बेंच का आदेश था। इसके अतिरिक्त, सक्षम न्यायालय और प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग का निर्णय भी मजदूरों के हक में आया था। मजदूर नेताओं का आरोप है कि इन सभी आदेशों के बावजूद, जिला प्रशासन ने उद्योगपतियों से मिलीभगत कर वसूली प्रमाण पत्र वापस कर दिया। इससे मजदूरों और किसानों को उनका बकाया नहीं मिल सका। बैठक में मजदूरों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच नहीं हुई और जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित नहीं किया गया, तो मजदूर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक को पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, तेज प्रताप जायसवाल सहित कई किसान नेताओं और मजदूर प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर और किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागा बच्चा:कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रोता मिला, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा
    Next Article
    स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रा की मां से की बदसलूकी, VIDEO:स्कूल से किताबें न खरीदने पर चिल्लाईं, बच्ची का नाम काटने की दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment