Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीन के राजदूत को भाया काशी:गंगा और यांग्त्जी नदी का किया जिक्र,बोले-सारनाथ भारत और चीन के ऐतिहासिक संबंधों का केंद्र है

    3 hours ago

    2

    0

    भारत में चीन के नवनियुक्त राजदूत जू फेइहोंग इन दिनों अपनी आध्यात्मिक काशी यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी के प्रवास के दौरान राजदूत ने यहाँ की जीवंत परंपराओं और आध्यात्मिक वैभव को न केवल करीब से देखा, बल्कि सोशल मीडिया मंच X पर अपने अनुभवों को बेहद भावुक शब्दों में साझा किया है। उनके इन पोस्ट्स ने वैश्विक स्तर पर काशी की सांस्कृतिक विरासत की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। राजदूत जू फेइहोंग ने अपने एक पोस्ट में गंगा तट के आध्यात्मिक माहौल का बेहद सजीव चित्रण किया। 'सुबह-ए-बनारस' के अद्भुत दृश्य को याद करते हुए उन्होंने लिखा कि धुंध की चादर के बीच से धीरे-धीरे निकलता सूरज, गंगा की लहरों पर शांत भाव से चलती नावें और धीरे-धीरे जागते हुए ऐतिहासिक घाट एक ऐसी अनुभूति प्रदान करते हैं जिसे शब्दों में बांधना कठिन है। उन्होंने गंगा की पवित्र धारा और यहाँ के शांत वातावरण को मन को गहराई से छू लेने वाला बताया। सांस्कृतिक संबंधों का किया उल्लेख बोले- गंगा और यांग्त्जी की साझा विरासत भारत और चीन के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए राजदूत ने एक महत्वपूर्ण तुलना की। उन्होंने कहा कि गंगा और यांग्त्जी जैसी महान नदियों ने हमारी दोनों महान सभ्यताओं को अलग-अलग ढंग से आकार दिया है। लेकिन ये दोनों ही नदियाँ श्रद्धा, निरंतरता और सामुदायिक भावना की एक साझा सच्चाई की ओर ले जाती हैं। उनके अनुसार, ये प्राचीन नदियाँ केवल जलधाराएँ नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच एक अदृश्य सांस्कृतिक सेतु का काम करती हैं। गंगा आरती और सारनाथ को बताया प्राचीन सभ्यताओं का मिलन इससे पहले राजदूत ने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। मंत्रोच्चार, हजारों दीपों की रोशनी और श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने इस आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए इसे दोनों देशों की प्राचीन सभ्यताओं के बीच के जुड़ाव का प्रतीक बताया। अपनी यात्रा के दौरान जू फेइहोंग ने सारनाथ का भी भ्रमण किया। उन्होंने सारनाथ को भारत और चीन के ऐतिहासिक संबंधों का केंद्र बताते हुए कहा कि बौद्ध धर्म ने प्राचीन काल से ही दोनों देशों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई फोरलेन भूमिपूजन में मंत्री नितिन अग्रवाल शामिल हुए:विपक्ष पर हमला बोला, EVM पर घेरा; 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया
    Next Article
    केजरीवाल, सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को अब जवाब दाखिल करने का भी अधिकार खत्म, दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment