Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती बाइक पर गिरा पीपल पेड़,दो की मौत:गोंडा में अगले दिन छोटे भाई की शादी, कटर से काटकर निकाले गए शव

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पिपरी गांव के पास नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। पीपल का पेड़ गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक, रिंकू और अमित, उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि पीपल का यह पेड़ काफी पुराना था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसे हटाने के लिए कई बार निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। हल्की हवा चलने के कारण पेड़ बीच से टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने के बाद दोनों बाइक सवार उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन पेड़ का वजन अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 तस्वीरें देखिए… सूचना मिलने पर नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है। उन्होंने पुष्टि की कि सड़क पर पीपल का पेड़ गिरने से दोनों व्यक्तियों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से हटा दिया गया है और वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान:कानपुर देहात में सराहनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान
    Next Article
    उतरौला सीट पर भाजपा बनी जनता की पहली पसंद:सपा से पूर्व विधायक पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से राम प्रताप वर्मा आगे; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment