Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चूल्हे और भट्ठियों पर तैयार हो रही नवरात्रि की थाली:गोरखपुर में होटल- रेस्टोरेंट ओनर बोलें- बिना गैस के व्रत का खाना पकाना चैलेंजिंग है

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गैस संकट का असर नवरात्रि के थाली पर भी पड़ा है। होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाले नवरात्रि के डिश मिट्टी के चूल्हे और भट्ठी पर तैयार किए जा रहे हैं। तो वहीं कई जगह मेन्यू में सिर्फ आलू टिक्की और मुंगलफली ही अवेलेबल है। कैंट रोड स्थित सागर श्री रेस्टोरेंट के मैनेजर केशव का कहना है कि नवरात्रि में सात्विक भोजन होता है। इन दिनों खाना पकाने में विशेष ध्यान रखना पड़ता है। बर्तन और चूल्हे बिल्कुल अलग होते हैं। ताकि किसी भी कस्टमर की आस्था को ठेस न पहुंचे। इस नवरात्रि में भी हम इस बात का ध्यान तो रख रहे हैं। लेकिन यह काफी मुश्किल है। पहले से ही हम चूल्हे और भट्ठियों पर खाना पकाते थे। अब नवरात्रि के लिए अलग से भट्ठी बनवाई गई है। उस पर नवरात्रि का खाना बनाना इतना आसान नहीं है। लेकिन हम मैनेज कर रहे हैं। हमने मेन्यू में कोई आइटम कम नहीं किया है। 15 दिनों से गैस नहीं है उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से हमारे पास गैस नहीं है। कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने से बहुत दिक्कत हो रही है। लेकिन हमने और स्टाफ ने मिलकर इस परेशानी का सामना किया है। इस वक्त हम 4 अंगीठी, तंदूर और इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारा प्रयास यही है कि कस्टमर किसी भी तरह से निराश न हों। फोन करके रेस्टोरेंट पहुंच रहे लोग केशव ने बताया कि LPG क्राईसिस के बीच शहर के तमाम रेस्टोरेंट बंद हो जाने से लोग कंफ्यूज हैं कि उन्हें नवरात्रि थाली मिलेगी या नहीं। इसीलिए ज्यादातर कस्टमर्स फोन करके पहले पूछ रहे हैं कि रेस्टोरेंट खुला है कि नहीं या फिर नवरात्रि थाली अवेलेबल है कि नहीं। मेन्यू में सिर्फ पोटैटो एंड पीनट फ्राई वहीं पार्क रोड स्थित करिऑन रेस्टोरेंट के मैनेजर मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से हम सिर्फ बुकिंग ही कंप्लीट कर रहे हैं। नई बुकिंग नहीं ली जा रही है। फिलहाल के लिए रेस्टोरेंट का रेगुलर संचालन बंद है। उन्होंने बताया कि हर नवरात्रि में हम नवरात्रि थाली स्पेशली तैयार करते थे। LPG संकट के बीच वह बंद हो गया है। फिलहाल सिर्फ आलू और मूंगफली फ्राई ही अवेलेबल है। स्टेट गवर्नमेंट से उम्मीद उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इंडिया के कई स्टेट्स में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही यूपी में भी शुरू हो जायेगा। जिससे हमारी दिक्कत दूर होगी। नवरात्रि थाली में क्या होता है सागर श्री में मिलने वाले नवरात्रि स्पेशल थाली में शाही पनीर, आलू टमाटर की सब्जी, अरबी मशाला या लौकी/ कद्दू की सब्जी, समां का पुलाव, सिंघारा या कुट्टू के आटे की पूड़ी, साबूदाने का पापड़ और खीरे का रायता और साबूदाने की खीर के साथ सैलेट के खीरा होता है। इसके अलावा अन्य तमाम नवरात्रि स्पेशल आइटम्स अलग से अवेलेबल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक हसन रूमी बोले- 40 साल से अटकी सड़क बनवाई:जनता चाहेगी तो फिर सेवा करूंगा; सुजातगंज में पानी की टंकी शुरू कराएंगे
    Next Article
    10 में 10 नंबर का हकदार हूं:कस्ता विधायक सौरभ सिंह बोले- अस्पतालों में बेड बढ़वाए, नया CHC बनवा रहा, जनता के बीच 24 घंटे रहता हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment