Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चकबंदी में भ्रष्टाचार के आरोप, 50 किसान धरने पर:हरदोई कलेक्ट्रेट में देर रात प्रदर्शन, पुलिस ने पार्क में शिफ्ट कराया

    7 hours ago

    1

    0

    हरदोई। थाना सवायजपुर क्षेत्र के ग्राम शाहाबुद्दीनपुर समेत आसपास के गांवों से आए लगभग 50 किसान शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों में पुरुषों के साथ कई महिलाएं भी शामिल थीं। किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र में किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी अधिकांश भूमि गंगा और रामगंगा नदियों के बीच स्थित है, जहां कटान का खतरा हमेशा बना रहता है। इसके बावजूद, चकबंदी अधिकारियों ने कथित तौर पर पैसे लेकर उनकी उपजाऊ जमीन की चकबंदी कटरी क्षेत्र की ओर कर दी। वहीं, कुछ प्रभावशाली लोगों को अच्छी और सुरक्षित भूमि आवंटित कर दी गई। किसानों का आरोप है कि गरीब और असहाय लोगों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि चकबंदी सर्वे के दौरान बोरिंग, पेड़ और कुओं का सही अंकन नहीं किया गया। कुछ किसानों की भूमि का रकबा कम दर्ज कर दिया गया, जबकि कम मालियत वाली जमीन को अधिक मालियत दिखाकर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाया गया। लेखपाल और चकबंदी अधिकारियों पर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करने तथा मनमाने तरीके से चक आवंटित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। किसानों का कहना था कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में यह धरना दिया गया। देर रात करीब 2 बजे सूचना मिलने पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और नियमानुसार उनकी शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने शांतिपूर्वक प्रभारी निरीक्षक की बात सुनकर रात के लिए धरना टाल दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में एएसपी ने निवाड़ा चौकी का निरीक्षण किया:देर रात संदिग्ध वाहनों की तलाशी कराई, पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए
    Next Article
    शॉर्ट सर्किट से धधकी कार बनी आग का गोला, VIDEO:बाराबंकी के सर्विस सेंटर में अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment