Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट:दीवारों पर 70-80 छर्रे के निशान, क्रूड बम से धमाके का शक, 2 संदिग्धों की तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित पंजाब BJP के मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम 5 बजे ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट स्कूटी में हुआ। यह स्कूटी भाजपा के ऑफिस में ही काम करने वाले कर्मचारी हर्ष की निकली। ब्लास्ट इतना तेज था कि वहां कार के शीशे टूट गए। ब्लास्ट के बाद BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रे जैसे निशान बन गए हैं। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें वहां पहुंच गई। पुलिस ने BJP ऑफिस समेत पूरा इलाका खाली कराया। फॉरेंसिक टीमें बुलाकर स्कूटी और उससे बिखरे विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की गई। स्कूटी मालिक हर्ष ने कहा कि सुबह 9 बजे ड्यूटी पर आने के बाद उसने स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर दी थी, उसे नहीं पता कि उसमें विस्फोटक कहां से आया। चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह क्रूड बम का हमला हो सकता है, जिसे गन पाउडर मिलाकर बनाया गया हो। फोरेंसिक जांच में इसके सबूत मिले हैं। 2 युवक बाइक पर BJP ऑफिस के आसपास आते-जाते नजर भी आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से दोनों की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। वहीं, चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा- पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी ब्लास्ट किसने और क्यों किया, यह बताना मुश्किल है। ऐसा लग रहा है जैसे क्रूड बम फेंका गया हो। BJP प्रवक्ता विनीत जोशी ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है। पार्टी ऑफिस की दीवारों पर कई निशान बने हैं। यह लो मैग्नीट्यूड का धमाका था, इस वजह से नुकसान से बचाव रहा। मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Third World War की आहट! Iran, America, Israel की जंग ने दुनिया को हिलाया, ईरान से लड़ते लड़ते NATO से भी भिड़ बैठे Trump
    Next Article
    ईरान युद्ध के बीच लॉकडाउन का फेक नोटिस वायरल:शेयर पीडीएफ खोलने पर ‘April Fool’ निकला; सरकार ने कहा था- अफवाह न फैलाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment