Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में नशे में झूमते डिलीवरी बॉय का VIDEO:ढाई घंटे तक खड़ा रहा; आंखें बंद, मुंह में बीड़ी फंसी, लाइटर तक नहीं जला पाया

    6 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ में नशे में धुत डिलीवरी बॉय का वीडियो सामने आया है। उसे नशा इस कदर चढ़ा कि वह एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पा रहा था। सड़क किनारे एक जगह करीब ढाई घंटे तक खड़ा रहा। उसकी आंखें बंद थीं। मुंह में बीड़ी थी। लेकिन वह लाइटर तक नहीं जला पा रहा था। बीड़ी उसके मुंह में ही फंसी रही। जैसे ही लोगों ने उसे इस हालत में देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला मंगलवार (24 मार्च) का बताया जा रहा है। 23 सेकेंड का वीडियो वायरल इसका 23 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। सेक्टर-33 के रिहायशी इलाके में एक डिलीवरी बॉय, जो कि ब्लिंकिट का बैग लेकर सड़क पर खड़ा था, काफी समय तक असामान्य हालत में दिखाई दे रहा था। राहगीरों और आसपास के लोगों ने देखा कि युवक ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसकी हालत देखकर लोगों को शक हुआ कि वह नशे में है। लोगों ने कॉल की तो आई पुलिस इसके बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस स्टेशन-34 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतिंदर ने बताया कि सेक्टर-33 से कॉल मिली थी कि एक डिलीवरी बॉय नशे की हालत में काफी देर से खड़ा है और चलने में असमर्थ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे थाने ले आए। पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा पुलिस के मुताबिक युवक ने किसी के साथ कोई बदसलूकी नहीं की थी। पूछताछ के बाद उसका नाम-पता दर्ज किया गया और आगे के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद वह खुद ही थाने से चला गया। ------- ये खबर भी पढ़ें… जालंधर में प्राइवेट पार्ट में लगाया चिट्टे का टीका, इंजेक्शन लगाते ही झूमने लगा युवक जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती शेख के दशहरा ग्राउंड में कुछ युवक सरेआम नशे के टीके लगाते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक जिसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है, कमरे के अंदर आता है और इंजेक्शन में चिट्टा (हेरोइन) भरता है। इसके बाद युवक अपने लोअर को ढीला करता है। इधर-उधर देखता है कि कोई उसे देख तो नहीं रहा। इसके बाद अंडरवियर हटकार प्राइवेट पार्ट पर इंजेक्शन लगाने लगता है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, जवाब दाखिल करने के लिए 2 हफ्ते का समय
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:रेप केस में AAP MLA अरेस्ट; पुलिसकर्मी की गर्दन दबा हाथ तोड़ा; गैंगरेप का VIDEO वॉट्सएप ग्रुप में डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment