Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ कैशियर मर्डर के आरोपियों का एनकाउंटर:जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद सेक्टर-25 के जंगलों में भागने की कोशिश की, पुलिस ने गोलियां मारीं

    12 hours ago

    2

    0

    चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास मर्डर केस के आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद जब इन्हें चंडीगढ़ लाया जा रहा था, तब इन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने गोलियां मारकर दोनों आरोपियों को दोबारा काबू किया। इसमें दोनों आरोपी घायल हुए हैं। सेक्टर-25 में जंगल के पास यह घटना हुई। मामला आज सुबह पांच से साढ़े 5 बजे का बताया गया है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। सन्नी के 2, आर्यन के एक गोली लगी इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र पटेल लीड कर रहे हैं। एनकाउंटर के दौरान हमलावर सन्नी मेहरा के 2 गोलियां और दूसरे आरोपी आर्यन के एक गोली लगी है। गोली टांगों में लगी बताई जा रही है। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस लेकर आ रही थी। उनकी गाड़ी सेक्टर-25 चितकारा से होते हुए जंगल एरिया से गुजर रही थी। इस दौरान ड्राइवर की आंख लगी, क्योंकि कई दिनों से सोया नहीं था और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। उसके बाद गाड़ी में बैठे दोनों शूटरों ने एक पुलिसवाले की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर 2 फायर भी किए। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर और इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाला ने भी फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हुए। वहीं, पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को गर्दन में चोट लगी है। गिरफ्तारी से पहले गैंगस्टरों का ऑडियो वायरल जब दोनों आरोपी जम्मू से अरेस्ट हुए, उसके बाद बुधवार रात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की आवाज में एक ऑडियो वायरल हुआ। हालांकि, दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। उसमें कहा गया कि अगर हमारे भाइयों को अरेस्ट किया है तो उनकी अरेस्ट ही दिखाई जाए। अगर कोई नुकसान किया तो जायज नाजायज नहीं देखेंगे। ऑडियों में गैंगस्टर ये बातें कह रहा… ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ कैशियर मर्डर, SI समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड:इनमें 3 महिलाकर्मी, नाकों पर जांच में लापरवाही बरती जिससे शूटर भाग निकले चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। चंडीगढ़ पुलिस में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल के 10 जिलों में आज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सतर्क रहने की सलाह; 23 जून तक बरसेंगे बादल
    Next Article
    4 जुलाई को उत्तराखंड पहुंचेगा कैलाश मानसरोवर का पहला जत्था:हर दल में होंगे 50 श्रद्धालु, स्टे-खाने से लेकर हर व्यवस्था संभालेगा KMVN

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment