Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड से शादी कराओ वरना जान दे दूंगी:गोरखपुर में 200 फिट ऊंची टंकी पर चढ़ी लड़की, सिंदूर और माला देखकर नीचे उतरी

    3 hours ago

    2

    0

    मेरी शादी बॉयफ्रेंड से कराओ वरना पानी की टंकी से कूदकर जान दे दूंगी। उसके बिना मैं नहीं जी सकती हूं…। शुक्रवार को झंगहा इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक 15 साल की लड़की 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद टंकी के नीचे सैकड़ों लोग जुट गए। उसे समझाकर नीचे उतारने का कोशिश करने लगे। जब वह मानने को नहीं तैयार हुई तो पुलिस को बुलाया गया। इसके लेकिन लड़की विश्वास नहीं कर रही थी। फिर उसे यकीन करवाने के लिए सिंदूर, माला और शादी के अन्य सामान मंगवाया गया। लड़के से शादी करवाने की शर्त पर उसे नीचे उतारा। नीचे आने के बाद छोटी उम्र में शादी न करने के लिए पुलिस उसे समझाने लगी। उनकी बात सुनकर वह फिर टंकी पर चढ़ने के लिए भागने लगी। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद लड़की और बॉयफ्रेंड को थाने ले गई। वहां से समझा-बुझा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक यह ड्रामा चला। मामला झंगहा इलाके का है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे झंगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 साल की लड़की घर से 500 मीटर दूर स्थित 200 फिट की ऊंचाई पर चढ़ गई। वहां से चिल्लाकर बोलने लगी कि सब लोग सुन लो शादी करुंगी तो अपने बॉयफ्रेंड से ही, नहीं तो कूद कर जान दे दूंगी। आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग इकठ्ठा हो गए। उन्हें देखकर वह और चिल्लाने लगी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे समझा कर नीचे उतरने की बहुत कोशिश की। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। बार- बार टंकी की रेलिंग से कूदने की कोशिश करती रही। परिजनों के समझाने पर भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। पुलिस की बात सुनने को भी तैयार नहीं थी लड़की करीब एक घंटे तक उसका यह तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बात हाथ से निकलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही झंगहा थाने की पुलिस फोर्स घटना स्थल पहुंची। उनकी बात सुनने को भी वह तैयार नहीं थी। अंत में पुलिस ने 17 साल के उसके बॉयफ्रेंड को घर से बुलाकर लाया। शादी करवाने की बात बताई गई। सिंदूर और माला देखकर नीचे उतरी लेकिन लड़की विश्वास नहीं कर रही थी। फिर उसे यकीन करवाने के लिए सिंदूर, माला और शादी के अन्य सामान मंगवाया गया। तब जाकर वह नीचे उतरी। हालांकि उसके बाद पुलिस से उसे बहुत ही आराम से समझाया कि पढ़ाई की उम्र है, जब बड़ी हो जाना तो शादी करना। यह सुनते ही वह दुबारा पानी की टंकी पर चढ़ने के लिए भागने लगी। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। फिर लड़के और लड़की दोनों को थाने ले जाया गया। समझा कर परिजनों की सुपुर्द किया गया झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया- करीब डेढ़ घंटे तक नाबालिक लड़की ने हाई बोल्टेज ड्रामा किया। उसकी जिद थी कि उसकी शादी बॉयफ्रेंड से कराई जाय। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे टंकी से नीचे उतारा गया। उसके बाद दोनों को थाने लाकर समझा बुझा कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। लड़की इस बात पर राजी हुई है कि जब वह बालिग हो जाएगी तब उसकी शादी बॉयफ्रेंड से ही करवाई जाएगी। बताया जा रहा है कि दोनों आस पास के गांव के रहने वाले हैं और पास के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। लड़का 9 वीं क्लास में है, जबकि लड़की 8वीं की छात्रा है। स्कूल आते-जाते ही दोनों की मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई–रिक्शा में बैठी महिला के लाखों के जेवर पार:अलीगढ़ में बातों में उलझाकर बैग से कैश भी ले गईं लुटेरी महिलाएं
    Next Article
    पत्नी को ससुराल से लेने गए युवक पर हमला:प्रेम विवाह के विवाद में मारपीट, SSP से न्याय की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment