Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में युवक की करंट लगने से मौत:पेड़ पर जड़ी-बूटी लेने चढ़ा था, परिजनों ने दुकान मालिक पर लगाया आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में शुक्रवार को एक युवक की पेड़ पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को उसके दुकान मालिक ने जड़ी-बूटी लाने के लिए पेड़ पर चढ़ाया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बुधवाई गांव के पास एक खेतिहर इलाके में हुई। मृतक की पहचान मूसाझाग थाना क्षेत्र के अहरामई गौटिया निवासी 19 वर्षीय पुरुषोत्तम उर्फ संजय पुत्र कालीचरण के रूप में हुई है। पुलिस मान रही है हादसा संजय शहर के सिविल लाइंस इलाके में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, दुकान संचालक ने संजय को जड़ी-बूटी की तलाश में खेतिहर इलाके में भेजा था। जड़ी के पेड़ पर चढ़ते समय वह पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुकान संचालक ने जानबूझकर संजय को पेड़ पर चढ़ाया, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस को सूचित किया गया, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल इसे एक हादसा मान रही है। परिजनों ने कहा है कि वे दुकान मालिक के खिलाफ तहरीर देंगे। संजय अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सोलर प्लांट उखड़ा, उपभोक्ता फोरम का आदेश:डीलर को नया सिस्टम लगाने या ब्याज समेत ₹1.4 लाख लौटाने का निर्देश
    Next Article
    कासगंज में 5 वाहन चोर गिरफ्तार:9 बाइक समेत एक एचएफ डिलक्स बाइक भी शामिल, 1 किलो से अधिक नशीला पदार्थ बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment