Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:इस्लामनगर-चंदौसी रोड पर हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में इस्लामनगर-चंदौसी रोड पर रविवार रात एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ऑटो चालक को ऑटो समेत गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सिठौली गांव के पास हुआ। सिठौली निवासी 35 वर्षीय अजीत, जमुनालाल के बेटे, रविवार रात इस्लामनगर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। गांव के पास ही विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल अजीत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस्लामनगर के एसएचओ उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाट हटा तो योगी जी को हटा देंगे- हनुमान बेनीवाल:मेरठ में प्रतिमाअनावरण के कार्यक्रम में पहुंचे नागौर सांसद- संजीव बालियान का भी छलका दर्द
    Next Article
    रायबरेली में नहर में कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या:पानी का तेज बहाव होने से 8 किलोमीटर दूर मिला शव, पुलिस ने की शिनाख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment