Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:साले-बहनोई की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे घर

    6 hours ago

    2

    0

    बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान आकाश (20) और सुमित (21) के रूप में हुई है, जो रिश्ते में साले-बहनोई थे। आकाश मुजरिया थाना क्षेत्र के खुकनिया गांव का रहने वाला था, जबकि सुमित संभल जिले के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के मझोला गांव से आया था। सुमित अपने बहनोई आकाश के साथ अपने मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। यह हादसा उझानी कोतवाली के कछला शाहाबाद रोड पर बितरोई रेलवे फाटक के पास हुआ। जैसे ही उनकी बाइक बितरोई रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुमित को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार से जुड़े दो युवकों की मौत के बाद परिवारों में मातम पसर गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुमित के परिवार को भी हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद वे बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड-10-अप्रैल तक छात्रों के विवरण में हो सुधार:DIOS को परीक्षार्थियों के विवरण में दिए गए निर्देश, गलतियां तत्काल ठीक कराएं
    Next Article
    हरदोई में लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल और नकदी बरामद, परिचित ने रची थी साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment