Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में एसएसपी दफ्तर के सामने महिला ने जहर खाया:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, युवक से परेशान होकर गांव छोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक युवक की दबंगई से त्रस्त परिवार गांव छोड़कर एसएसपी दफ्तर पहुंचा। यहां गुरुवार दोपहर को एसएसपी आफिस के सामने परिवार की महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपी की पक्षधर है, इसी वजह से उसके हौसले बुलंद हैं। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया का है। यहां रहने वाले 75 वर्षीय रामभरोसे पुत्र डोरी लाल एवं उनकी पत्नी 70 वर्षीय मुन्नी देवी, उनका बेटा हरीश, पुत्रवधू सुनीता शर्मा व नाती अनुभव नाबालिग आयुष खेती किसानी करते हैं। परिवार का पड़ोस में रहने वाले अर्पित उर्फ भोले पुत्र बाबू सिंह से विवाद चल रहा था। पूर्व में हुए विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। इस दौरान भोला की ओर से पुलिस ने सुनीता के परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। परिवार ने जमानत कराई। जबकि इनकी ओर से भी भोला के खिलाफ सिर में गंभीर चोट पहुंचाने का केस लिखा जा चुका है। दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बन रहा है। आरोप है आरोपी भोला भी एसएसपी दफ्तर भी पहुंच गया। वहा परिवार से बदसलूकी की। इससे क्षुब्ध होकर सुनीता ने जहर खा लिया। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया है। सुनीता के ससुर ने बताया कि तत्कालीन एसएचओ अजय कुमार आरोपी के थाने पहुंचने पर उसे चाय पिलाते थे। उसी के इशारे पर कार्रवाई भी करते थे। इधर, एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि ऐसा प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में सड़क किनारे मिला युवक का शव:प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया, महिला की मौत
    Next Article
    पनकी में शराब के पैसे मांगने पर विवाद:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगाया, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment