Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में छत गिरने से घायल मजदूर की मौत:सैफई से इलाज के बाद घर आया था, 9 महीने पहले पत्नी का भी निधन

    14 hours ago

    2

    0

    बदायूं में छत से गिरकर घायल हुए एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद परिवार में बच्चों के पालन-पोषण की चिंता बढ़ गई है। उसकी पत्नी का 9 महीने पहले ही बीमारी से निधन हो चुका है। यह घटना उझानी कोतवाली के अब्दुल्लागंज गांव की है। गांव के रहने वाले 35 वर्षीय हीरालाल पुत्र चंद्रपाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। चार सितंबर को वह उझानी नगर में एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान वह पहली मंजिल से नीचे गिर गए और घायल हो गए थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी में भर्ती कराया गया। जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो परिवार के लोग उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां भी सुधार न होने पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जिसके बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी सैफई में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। इसके बाद परिवार के लोग हीरालाल को अपने घर ले आए। घर आने के बाद सोमवार को अचानक हीरालाल की तबीयत दोबारा खराब हुई। परिवार के लोग उन्हें फिर सरकारी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। 9 महीने पहले बीमारी के चलते निधन हीरालाल के एक बेटी और दो बेटे हैं। उनकी पत्नी गीता का भी 9 महीने पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका था। हीरालाल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और मजदूरी व खेती-बाड़ी करके परिवार का गुजारा करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में एग्जाम पैटर्न बदलने से छात्र नाराज:VC ऑफिस के सामने किया हंगामा, बोले- नए सेशन से लागू हो बदलाव
    Next Article
    229 साल पुरानी रामनगर रामलीला 25 सितंबर से शुरू होगी:वाराणसी में गणेश पूजन, रामचरितमानस के पाठ से रामनगर हुआ राममय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment