Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बाइक टकराने पर युवक की पीटकर हत्या:भाई की शादी की खरीदारी कर लौट रहा था, जीजा और भाई से भी मारपीट

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में बाइक टच होने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गुरुवार शाम हजरतपुर थाना क्षेत्र के सैजनी-हजरतपुर रोड पर हुई। अजय (25) अपने छोटे भाई की शादी की खरीदारी कर बाजार से लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, सुकटिया गांव निवासी अजय हजरतपुर बाजार से खरीदारी कर अपनी बाइक से लौट रहा था। चितरी गांव के पास उसकी बाइक अनुज पुत्र जितेंद्र राठौर की बाइक से छू गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के दौरान अनुज के पिता जितेंद्र और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अजय को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे अजय के बहनोई श्यामवीर, भाई पवन और चचेरे भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट होते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया और यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक अजय के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वे गंभीर रूप से घायल अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्याऊं ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय के चाचा नेकसू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, अजय शादी का सामान लेकर लौट रहा था, तभी अनुज ने अपनी बाइक से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अनुज की बाइक पर उसका भाई विपिन और पिता जितेंद्र भी सवार थे। टक्कर लगने से अनुज घायल हो गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अजय को पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में चितरी गांव का विजेंद्र और चार-पांच अन्य लोग भी शामिल थे। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया, परिजनों ने मारपीट का भी आरोप लगाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह क्लीयर हो जाएगी। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी पुलिस-लाइंस की 6वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत:G-12 निर्माणाधीन भवन पर चढ़ा रहा था बालू, सिर-गर्दन में गहरी चोट से तोड़ा दम
    Next Article
    लखनऊ में ओमेक्स रेजीडेंसी-2 में बवाल:सुरक्षा को लेकर विवाद RWA और निवासियों में मारपीट, चले जूते-चप्पल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment