Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं लूट मामला...थाना प्रभारी समेत 3 लाइन पुलिसकर्मी हाजिर:लापरवाही पर एसएसपी की कार्रवाई, 8.5 लाख की लूट का केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में दंपति से हुई 8.5 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार, आसफपुर चौकी प्रभारी एसआई रामकुमार और दरोगा कविराज सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले में अब लूट का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। यह घटना 19 अप्रैल की रात दुंदपुर गांव निवासी एक दंपति के साथ हुई थी, जब उनसे नकदी और जेवरात समेत करीब 8.5 लाख रुपये की लूट कर ली गई थी। शुरुआती दौर में थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और टालती रही, जिससे मामला बढ़ता गया। मामले के तूल पकड़ने पर एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने पीड़ित दंपति के बयान दर्ज किए, संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इसमें सामने आया कि पुलिसकर्मियों द्वारा मामले को दबाने और उच्चाधिकारियों तक सही जानकारी न पहुंचाने में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। फिलहाल, इस मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। एसएसपी अंकिता शर्मा के स्तर से इस मामले में और सख्त कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पुलिस पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:फर्रुखाबाद के 4 आरोपी, महिला ने पर्स से किया था हमला; बॉडीवर्न कैमरा टूटा, वर्दी फटी
    Next Article
    क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी की रैली की समीक्षा की:मॉनिटरिंग टीम को 48 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment