Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिठूर पुलिस ने शातिर अपराधी को जिलाबदर किया:घर के बाहर मुनादी कराकर जिले से बाहर भेजा

    14 hours ago

    2

    0

    कानपुर, बिठूर पुलिस ने शातिर अपराधी को बुधवार को 6, माह के लिए जिलाबदर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने पहले मुनादी कराई उसके बाद अपराधी को कानपुर नगर की सीमा से बाहर करते हुए जनपद कानपुर देहात की सीमा तक छोड़कर आई इस दौरान पुलिस ने शातिर को हिदायत देते हुए कहा की अगर कानपुर नगर की सीमा में नजर आये तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। बिठूर पुलिस ने बुधवार को बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी विकास जोशी पुत्र आनंद जोशी को घर से हिरासत में लेते हुए घर के बाहर मुनादी कराई उसके बाद उसे गाड़ी में बिठाकर कानपुर देहात जनपद की सीमा तक ले गए और उसे 6 माह के जिले से बाहर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने विकास व उसके परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए कहा की अगर विकास 6,माह से पहले कानपुर नगर की सीमा में प्रवेश किया या कही पर दिखाई पड़े तो पुलिस मुकदमा दर्जकर जेल भेज देगी। विकास पर लूट हत्या के प्रयास रंगधारी मारपीट बलवा सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। बीते दिनों ही वह जेल से छूटकर आया था। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया की विकास जोशी पर करीब दस से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज है। मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार बुधवार को विकास को जिले की सीमा से बाहर किया गया है। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहें। अन्य अपराधियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैलट अस्पताल में अब रोबोटिक आंखों पर प्रैक्टिस करेंगे डॉक्टर:AI लैब में सीखेंगे सर्जरी; मरीजों को दर्द और जोखिम से मिलेगी मुक्ति
    Next Article
    तराई किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:MSP, कर्ज माफी समेत कई मांगों पर कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment