Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंदर ने बच्ची को काटा-युवक डरकर दूसरी मंजिल से कूदा:लखनऊ में घरों में घुसकर कर रहे हमला, पीड़ितों की आपबीती पढ़िए

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी के लोग इन दिनों खौफ के साए में जी रहे हैं। यहां बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर ही नहीं, अपने घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ड्राइंग रूम से लेकर किचन और बेडरूम तक में घुसकर बंदर हमला कर रहे हैं। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काट रहे हैं। बच्चों के गाल पर थप्पड़ मारकर उन्हें नोच रहे हैं। दहशत का आलम यह है कि एक युवक डरकर दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग अब खुद ही सुरक्षा का इंतजाम करने को मजबूर हैं। किसी ने बालकनी में लोहे का जाल लगवा लिया है, तो कोई लाठी-डंडा लेकर घर से बाहर निकल रहा है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर है। डर के कारण वे मोबाइल या टीवी पर बंदरों की तस्वीर देखकर भी सहम जा रहे हैं। लोगों ने 1076, नगर निगम और वन विभाग में शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। देखिए 4 तस्वीरें… पढ़िए पीड़ितों की जुबानी… 'कमरे में घुसकर बंदर ने काटा' सपना कॉलोनी की समृद्धि सिंह ने बताया- मैं कमरे में छोटी बच्ची को गोद में खिला रही थी। अचानक बंदर आ गया। उसने हमें धक्का दिया और छोटी बच्ची की तरफ लपका। मैंने बच्चे को किनारे कर दिया। तब तक बंदर ने मेरे ऊपर हमला कर दिया और हाथ नोच लिया। मैं दर्द से चीखने लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और जान बचाई। मुझे फौरन अस्पताल लेकर गए। 7 इंजेक्शन लगे। बंदर ने जब काटा तो असहनीय दर्द हुआ था। अभी भी दर्द हो रहा है। घटना के बाद हम कमरे से बाहर नहीं निकलते हैं। ‘बंदर के काटने के बाद बेटी दहशत में’ स्थानीय निवासी कुंदन सिंह ने बताया- बंदर के दहशत से घरों में कैद हो कर रह गए हैं। दिन रात पहरेदारी में गुजर रही है। काम धंधा छोड़कर बस बंदरों की पहरेदारी कर रहे हैं। रातभर सोते नहीं हैं। छत पर जाना हो तो एक व्यक्ति अकेला नहीं जा सकता है। डंडा लेकर 2 से 3 लोग हल्ला मचाते हुए जाते हैं। मेरी बेटी कमरे में बैठी थी। बंदरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया था। बच्ची बेहद दहशत में है। 24 घंटे खुद को कमरे में बंद रखती है। हर समय उसे बंदरों की आहट महसूस होती है। ‘25 लोगों को बंदर ने काटा’ स्थानीय निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि 21 मार्च को हमारी 16 साल की भतीजी पर बंदर ने हमला कर दिया। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते बंदर काट कर भाग गए। भतीजी को तत्काल अस्पताल लेकर गए। उसका काफी खून बह गया था। डॉक्टर ने कहा कि बंदर बाइट में रेबीज बहुत है। फौरन उसे 7 इंजेक्शन दिए गए। बंदर ने 4 जगह काटा था। चारों जख्म पर इंजेक्शन लगे। हमारे इलाके में लोग बहुत डरे हुए हैं। कोई छत पर नहीं जा रहा है। जिनकी बालकनी खुली हुई है उसे कवर्ड कर रहे हैं। लोहे का जाल लगवा रहे हैं। लोहे के जाल का इस्टीमेट लिया हमने भी अपने घर को लोहे के जाल से कवर्ड करने का इस्टीमेट ले लिया है। ये अतिरिक्त खर्च हम लोगों के सिर पर आ गया है। हमारे घर के आसपास लगभग 15 केस हुए हैं। मगर जब हम लोग रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल गए तो मालूम हुआ पूरी कॉलोनी में अब तक 25 लोग इसका शिकार हो चुके हैं। ‘हमले के बाद बंदर को टीवी में देखकर डरी बच्ची’ ज्योति वर्मा ने बताया- बंदरों को लेकर माहौल इतना खराब है कि कॉलोनी में एक भी बच्चा सुरक्षित नहीं। हर बच्चे पर हमला कर रहे हैं। हमारे घर की बच्ची शिवान्या को बंदर ने काटा है। बंदर चुपके से कमरे में आया और कस के तमाचा मार कर बच्ची को गिरा दिया। फिर बच्ची का पैर पकड़ कर बहुत बुरी तरह काटा। बच्ची दर्द से चीखने लगी और बेसुध हो गई। 4 से 5 लोग मिलकर बड़ी मुश्किल से बंदर से बच्ची को बचा पाए। घटना के बाद बच्ची बहुत डरी हुई है। बाहर नहीं निकलती है। मोबाइल और टीवी पर भी बंदर को देखकर डर जाती है। हालत यह है कि जहां बंदर लोगों को काट नहीं पाते हैं, वहां घरों का सामान खराब कर रहे हैं। फ्रिज खोलकर खाने पीने का सामान फेंक देते हैं। सोलर पैनल के ऊपर चढ़कर उसे तोड़ते हैं। अब पढ़िए स्थानीय लोगों ने जो बताया… ‘बंदर ने खूनी रूप धारण किया’ स्थानीय निवासी अंजनी कुमार मिश्रा ने कहा- कॉलोनी में 15 दिनों से बंदरों का आतंक हैं। इसमें सेक्टर C के 3000 से 5000 के बीच में रहने वाले लोग सब से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बंदरों का पूरा झुंड हमला कर रहा है। बंदर घरों में घुस कर छोटे बच्चों को निशाना बना रहे हैं। हमने 1076 नंबर पर कंप्लेन किया। नगर निगम में शिकायत किया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। हमारे घर के पास बंदरों ने युवक को दौड़ाया था। दहशत में लड़का दो मंजिला इमारत से कूद गया था। इससे उसे काफी चोट आई थी। किचन में काम करते समय बनाया शिकार सपना कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय रेनू भी बंदर के आतंक का शिकार हुईं। वे किचेन में खाना बना रहीं थीं। अचानक बंदर किचेन में घुस गया। रेनू के सिर में काट लिया। उनके सिर में गहरा घाव हो गया। रेनू के परिजन घायल अवस्था में रेनू को ट्रॉमा सेंटर ले गए। घटना के बाद रेनू समेत पूरा परिवार दहशत में है। ……………………….. यह खबर भी पढ़ें ISIS आतंकी हारिश से ATS करेगी पूछताछ:लखनऊ NIA कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर सौंपा, सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ था लखनऊ में आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एनआईए कोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन ISIS से जुड़े सहारनपुर निवासी हारिश को 5 दिन की रिमांड पर एटीएस को सौंपा है। एजेंसियां उससे नेटवर्क, फंडिंग और अन्य संदिग्धों के बारे में गहन पूछताछ करेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस:सड़क से न्यायालय तक की लड़ाई का एलान, बोले शिक्षकों को न्याय दिला कर ही रहेंगे
    Next Article
    इटावा फिशर वन फोरेस्ट में सैय्यद बाबा मजार विवाद:वन न्यायालय ने 28 मार्च तक अभिलेख पेश करने की मोहलत दी, एक पक्ष अनुपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment