Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुंदेलखंड में बागवानी से किसानों की आय बढ़ी:संयुक्त सचिव ने मॉडल फार्म का निरीक्षण कर आधुनिक तकनीक व सहफसल सराही

    6 hours ago

    2

    0

    बुंदेलखंड क्षेत्र में बागवानी आधारित खेती किसानों के लिए आय का मजबूत साधन बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री धन्य धान योजना के तहत जनपद के विकास खंड डकोर में इसका उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है, जहां आधुनिक तकनीकों और सहफसल के प्रयोग से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं योजना के नोडल अधिकारी मानश्वी कुमार ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के साथ ग्राम धमनी बुजुर्ग और कुसमिलिया में किसानों के उद्यानों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों द्वारा अपनाई जा रही नवाचार आधारित खेती की सराहना की। ग्राम धमनी बुजुर्ग में कृषक राज राजपूत, शैलेन्द्र राजपूत और माताप्रसाद ने लगभग तीन हेक्टेयर क्षेत्र में आम के उद्यान के साथ ताइवान पिंक अमरूद की सहफसल का सफल प्रयोग किया है। यहां करीब 2000 अमरूद के पौधों के साथ प्रारंभिक वर्षों में मटर (एपी-3) की खेती कर प्रति हेक्टेयर लगभग 20 कुंतल बीज उत्पादन लिया जा रहा है, जिससे किसानों को करीब डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। जल प्रबंधन के लिए 90 प्रतिशत अनुदान पर टपक सिंचाई और मिनी स्प्रिंकलर प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, तीन वर्षों बाद आम के उद्यान से प्रति हेक्टेयर करीब 60 कुंतल उत्पादन के साथ लगभग 2.40 लाख रुपये की आय संभावित है, जो सात-आठ वर्षों में बढ़कर छह लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक पहुंच सकती है। वहीं, ग्राम कुसमिलिया में कृषक गीतेश राजपूत के थाई एप्पल बेर और आम के मिश्रित उद्यान ने भी आय में निरंतर वृद्धि का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां पहले वर्ष 50 हजार रुपये से शुरू हुई आय चौथे वर्ष में बढ़कर करीब पांच लाख रुपये तक पहुंच गई है। सहफसल के रूप में मटर से भी अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। संयुक्त सचिव मानश्वी कुमार ने इन सफल मॉडलों को “प्रेरणा केंद्र” के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्र-छात्राएं और अन्य किसान आधुनिक कृषि तकनीकों से प्रेरणा ले सकें। इस दौरान सीडीओ केके सिंह किसान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में दादी को खाना खिलाने पर विवाद:चार महिलाएं घायल, चाचा पर मारपीट और घर में आग लगाने का आरोप
    Next Article
    कुरुक्षेत्र के सक्षम के CBSE 10वीं में 99.6% अंक:इसरो में साइंटिस्ट बनने का सपना, 3 सब्जेक्ट में पूरे नंबर मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment