Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुंदेली सेना ने चित्रकूट के पुलघाट पर सफाई अभियान चलाया:3-4 दिन में सीढ़ियां काई रहित होंगी, नदी से हटेगा कचरा

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के पुलघाट पर बुंदेली सेना ने सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नदी से बड़े पैमाने पर चोई और कचरा बाहर निकाला गया। सेना का लक्ष्य है कि अगले 3-4 दिनों में घाट की सीढ़ियों को काई रहित करके नदी को स्वच्छ किया जाए। यह सफाई अभियान इसलिए चलाया जा रहा है क्योंकि पुलघाट की सीढ़ियों पर काई जमने के कारण फिसलन बढ़ गई थी। इस फिसलन की वजह से कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके थे। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पुलघाट नगर का सबसे अधिक उपयोग होने वाला घाट है। मुक्तिधाम के पास होने के कारण हर महीने हजारों लोग यहां स्नान करते हैं। गंदगी और प्रदूषण के कारण घाट की स्थिति खराब हो रही थी, जिसके चलते विधिवत सफाई का निर्णय लिया गया। अजीत सिंह ने आगे बताया कि अगले 3-4 दिनों तक इसी घाट पर सफाई जारी रहेगी ताकि इसे पूरी तरह साफ और स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि एक घाट को लोगों ने विसर्जन घाट बनाकर गंदा कर दिया है। इस घाट को साफ करने के साथ ही, स्नान के लिए उपयोग होने वाले दो अन्य घाटों को भी काई और प्रदूषण से मुक्त किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 84कोसी परिक्रमा पथ पर अवैध पेड़ों का कटान:मंडलायुक्त की फटकार के बाद रोक लगी, ग्रामीणों ने की शिकायत
    Next Article
    मथुरा-वृंदावन में गायें कूड़े में भोजन तलाशने को मजबूर:स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment