Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा देश में तीसरा सबसे गर्म:26 जिलों का पारा 40 के पार पहुंचा, आज पूर्वी यूपी में लू की चेतावनी

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है। वहीं पूरे देश में तीसरा सबसे गर्म शहर बांदा रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को बांदा का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 26 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। आज पूर्वी यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज और आसपास के जिलों में लू की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटे में अधिकांश जिलों का तापमान 45 के करीब होगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान 45°C के पार करने के साथ शुष्क पछुआ हवा जारी रहने से लू जैसे हालात बनेंगे। महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। मौसम की तस्वीरें- यूपी में 3 दिन लू की चेतावनी लंबे समय तक चल सकती है लू IMD के अनुमान के अनुसार, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक लू की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा रह सकता है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कब मानी जाती है लू? मौसम विभाग के मुताबिक, लू तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाए या फिर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। जून तक कैसा रहेगा मौसम? ग्राफिक्स के जरिए समझिए- अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- शरीर को भीतर से ठंडा रखने के लिए क्या करना चाहिए? सवाल- क्या ठंडे फूड का मतलब ‘फ्रिज में रखी हुई ठंडी चीजें’ हैं? जवाब- नहीं, ‘कूलिंग फूड’ यानी जो शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं और जिनकी तासीर ठंडी होती है। उदाहरण के लिए- तरबूज, खीरा, ककड़ी, दही और छाछ जैसे फूड्स की तासीर ठंडी होती है। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और बॉडी टेम्परेचर बैलेंस रखने में मदद करते हैं। वहीं कोल्ड ड्रिंक्स, कोल्ड कॉफी या फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी कुछ मिनट के लिए ठंडक देते हैं, लेकिन ये शरीर को अंदर से कूल नहीं करते हैं। वो कौन-सी चीजें हैं, जिसे लोग कूलिंग फूड समझकर खाते हैं, लेकिन असल में वो नुकसान पहुंचाती हैं? गर्मियों में कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए या बहुत कम मात्रा में खानी चाहिए? ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- गर्मियों में हो सकता है हीट हेडेक: 5 ट्रिगर पॉइंट्स से सावधान, जानें किन लोगों को रिस्क ज्यादा, बचाव के 8 टिप्स गर्मियों में कुछ लोगों को सिरदर्द, भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं। कभी अचानक चक्कर आ जाता है। कई बार तो इसकी वजह से डेली रुटीन तक प्रभावित हो जाता है। तेज गर्मी में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है। पसीने के साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकलते हैं। इससे सिरदर्द, थकान, चक्कर या कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होते हैं। मेडिसिन की भाषा में इसे ‘हीट हेडेक’ कहते हैं। यह कोई अलग बीमारी नहीं है, बल्कि शरीर का एक संकेत है कि वह गर्मी से परेशान है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- अमेरिका पर भरोसा नहीं, हालात बिगड़ सकते हैं:होर्मुज से हमारे जहाज नहीं निकले तो किसी के नहीं गुजरने देंगे
    Next Article
    लखनऊ के बंगला बाजार में ट्रांसफार्मर जलने का VIDEO:शॉर्ट सर्किट से तार में पकड़ी आग, आधे घंटे तक 15 फीट ऊंची लपटें उठतीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment