Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा सबसे गर्म, 15 शहरों का पारा 40°C पार:यूपी में कल गर्मी से मिलेगी राहत, 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज भीषण गर्मी पड़ी। 15 जिलों में पारा 40°C से अधिक रहा। इसमें बांदा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 45.6°C दर्ज किया गया। इससे पहले 25 अप्रैल को पारा सबसे ज्यादा 47.4°C रिकॉर्ड किया गया था। वहीं उरई (जालौन) में 43.8°C, झांसी में 42.4°C, फर्रुखाबाद में 42.2°C और हमीरपुर में 42.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस बीच, बरेली-बाराबंकी समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह से ठंडी हवाएं चलीं। कानपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। इससे पहले, सोमवार देर रात झांसी में करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। लखनऊ-गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली। आसमान में धूल का गुबार छा गया। मौसम विभाग(IMD) ने 29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यानी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से मौसम बदलेगा। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक जा सकती है। पूर्वांचल और अवध के कई इलाकों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। धूलभरी आंधी भी देखने को मिल सकती है। कई जिलों में बादलों की गरज के साथ बारिश होगी। बिजली गिरने की भी आशंका है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। तेज हवाएं चलेंगी। अगले 5 दिन मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी और लू से कुछ हद तक राहत मिलेगी। तापमान 4°C तक गिरेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में दोपहर के वक्त लू चलने के साथ रात भी गर्म होने के आसार हैं। सबसे पहले बांदा की 5 तस्वीरें देखिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम की 5 तस्वीरें… आपके शहर में गर्मी का क्या हाल है, बारिश कब होगी? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- ईरान ढहने की कगार पर पहुंचा:जल्द से जल्द होर्मुज स्ट्रेट खुलवाना चाहता है; ईरान ने कहा- ट्रम्प का दबाव नहीं सहेंगे
    Next Article
    UP के IPS अजय पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज:आरोप- मारपीट और छेड़खानी की गई; महुआ ने डांसर के साथ का वीडियो पोस्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment