Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद:एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

    7 hours ago

    2

    0

    बांदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उसका एक साथी अभी फरार है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा की गई। दरअसल, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अभिलाष चंद्र गुप्ता और थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम पटना निवासी लक्ष्मीनारायण ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 17 जनवरी 2026 और 18 जनवरी 2026 को मवई बाईपास से उनकी मोटरसाइकिलें चोरी हो गई थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस तभी से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में, थाना कोतवाली देहात पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने आरोपी रवि पुत्र कल्लू को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। रवि गुरेह, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा का रहने वाला है। रवि से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। पूछताछ में रवि ने बताया कि उसने और उसके साथी आनंद सिंह पुत्र जगपत, निवासी ज्योति नगर, थाना कोतवाली नगर, बांदा ने मिलकर मवई बाईपास से ये तीनों मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। उसका साथी आनंद सिंह अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म:गेम खेलने के बहाने बुलाकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
    Next Article
    CSJMU में सजी अंतरराष्ट्रीय आर्ट गैलरी:न्यूयॉर्क की आर्टिस्ट ने सिखाए पेंटिंग के गुर, कानपुर के छात्रों को अब अमेरिका में मिलेगा मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment