Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर में एक 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना जमालपुर निवासी रोशनी पुत्री शिवमोहन (18) के घर में हुई। बताया जा रहा है कि देर रात रोशनी ने फांसी लगा ली। सुबह जब उसके छोटे भाई-बहनों ने उसे फंदे से लटका देखा, तो उन्होंने तुरंत अपने पिता शिवमोहन को सूचना दी। मृतिका के पिता शिवमोहन ने बताया कि वे लोग खेत में थे और रोशनी अपने छोटे भाई-बहनों के साथ घर में अकेली थी। सूचना मिलने पर पिता मौके पर पहुंचे और बच्ची को फंदे से नीचे उतारा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीदों की प्रतिमाएं तोड़ने का मुद्दा लोकसभा पहुंचा:सपा सांसद आनंद भदौरिया ने की कार्रवाई मांग, बोले- आजीवन कारावास हो
    Next Article
    चित्रकूट में 'मिशन शक्ति 5.0' का दूसरा चरण:महिला सशक्तिकरण के लिए 'रन फॉर एंपावरमेंट' दौड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment