Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया, मां ने मार डाला:साढ़ू के घर आया था, हाथापाई में गला दबाकर जान ली

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई पुलिस ने शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा में एक युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। युवक अपने साढू के घर मृत पाया गया था। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में साढू की पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश किया। 35 वर्षीय अखिलेश शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला लोथू के निवासी थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। अखिलेश 19 मार्च को ग्राम सहोरा में अपने साढू लाला राम के यहां जाने की बात कह कर घर से निकले थे। लालाराम की पांच साल पहले मृत्यु हो चुकी है। 20 मार्च को अखिलेश उसी घर में चारपाई पर मृत अवस्था में पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। अखिलेश के भाई विमलेश ने इस संबंध में लाला राम की पत्नी अनारकली, अनारकली के जेठ सरजू और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपर पुलिस अधीक्षक ( सर्किल शाहाबाद) आलोक राज नारायण ने बताया कि आरोपी अनारकली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला अनारकली ने बताया कि 20 मार्च की सुबह वह खेत की ओर गई थी। दोपहर में लौटने पर उनकी बेटी ने बताया कि अखिलेश ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस पर अनारकली ने अखिलेश को उलाहना दी। इसी दौरान हुई हाथापाई में उसने अखिलेश का गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल अरविंद कुमार राय, उप निरीक्षक सूर्यमणि यादव, कांस्टेबल राहुल चौधरी और अंजली शर्मा शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिशन शक्ति फेज 5: महिला बाइक रैली का आयोजन:रायबरेली में ASP संजीव सिन्हा ने पुलिस लाइन से दिखाई हरी झंडी
    Next Article
    7 बच्चों का नवोदय में चयन:लखनऊ की कोचिंग ने फिर लहराया परचम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment