Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी को जन्म देने के 6-घंटे बाद मां की मौत:संभल में परिजनों का हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    8 hours ago

    2

    0

    संभल के चंदौसी में एक महिला की बेटी को जन्म देने के महज छह घंटे बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बैटला स्थित केजीएन अस्पताल की है। बनियाठेर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी निवासी सुभान की पत्नी साहिबा को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में साहिबा ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, साहिबा बेहोश हो गईं और उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे। इसकी सूचना तुरंत अस्पताल स्टाफ को दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बेटी के जन्म के लगभग छह घंटे बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों और स्टाफ के बीच करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए महिला का शव घर ले गए। मृतका के परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टर ने उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चंदौसी थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया- घटना की कोई आधिकारिक सूचना पुलिस को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि नवजात बच्ची की देखभाल को लेकर भी परिजन चिंतित हैं। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गंगा में इफ्तार करने वाले कोर्ट में फूट-फूटकर रोए:रिहाई की भीख मांगी; काशी पुलिस बोली- नाव-नाविक का अपहरण कर पार्टी की 'नाव को हाइजैक कर और नाविक का अपहरण कर गंगा नदी में इफ्तार पार्टी की गई थी। पार्टी के फोटो वीडियो बनाकर दिलेरी दिखाई गई थी।' काशी पुलिस ने यह बात गुरुवार रात सीजेएम कोर्ट में कही। दरअसल, गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों को रात करीब 8 बजे कोर्ट में पेश किया गया। घरवालों ने उनकी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी दीपक कुमार ने बहस की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतपुर में PWD की नई सड़क हाथ से उखड़ी:ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, XEN PWD ने जांच को अधिकारी भेजे
    Next Article
    अलीगढ़ में मौसम का बदला मिजाज:सुबह अंधेरा छाया, तेज हवा के साथ बारिश; 14 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment