Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस पर विशेष अभियान शुरू:कानपुर देहात में बच्चों, किशोरों के स्वास्थ्य पर एक माह तक रहेगा फोकस

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 20 मार्च 2026: मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एल. वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्कूलों में बच्चों की स्क्रीनिंग, रेफरल, उपचार और आयरन गोली वितरण व उसके उपभोग की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम (NOHP) के तहत 20 मार्च 2026 को "राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस" मनाने और 20 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक "Happy Mouth is a Happy Life" थीम पर एक माह का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस अभियान में स्क्रीनिंग कैंप, वेबिनार, गोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम, रैली, शपथ, प्रशिक्षण और पोस्टर अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 20 मार्च 2026 को सीएमओ सभागार में ओरल हेल्थ दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (NCD) डॉ. डी.के. सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. सिंह ने ओरल स्वास्थ्य की देखभाल, बचाव और रोकथाम के साथ-साथ कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति उपस्थित लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू/धूम्रपान के सेवन पर रोक से जुड़े कोटपा अधिनियम 2003 और पेका अधिनियम 2019 की भी विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि वे अपने दांतों और मसूड़ों की नियमित सफाई करें, किसी भी समस्या पर दंत चिकित्सक से परामर्श लें, संतुलित आहार में फल व हरी सब्जियों का सेवन करें और हर छह माह में दांतों की जांच अवश्य कराएं। इस अवसर पर डॉ. एस.एल. वर्मा, डॉ. डी.के. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमिताभ वर्मा, डीईआईसी मैनेजर राकेश कुमार सहित आरबीएसके टीम के चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोर्ड की कॉपी चेक करने आए लेक्चरर का शव मिला:कमरे में जमीन पर पड़ी थी लाश, हापुड़ में 5 दिनों से कॉलेज में ही रुके थे
    Next Article
    अलविदा जुमा पर मस्जिदों में हुई अमन-शांति की दुआ:चांद रात पर बाजारों में रही जबरदस्त भीड़, गोरखपुर में ईद की तैयारी पूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment