Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे का बदला लेने वकील का मर्डर कराया:सोनभद्र में ट्रक खरीदी, अपने सामने क्रेटा कार को उड़वा दिया

    7 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में पिता ने बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए वकील का मर्डर करा दिया। हत्या करने के लिए पुरानी ट्रक खरीदी। वकील की रेकी की। हाईवे पर वकील की क्रेटा कार को ट्रक से उड़वा दिया। खुद खड़े होकर पूरी वारदात देखी और बाइक से फरार हो गया। पुलिस इसे हादसा मानती रही। पुलिस एक्सीडेंट की फाइल बंद करने वाली थी। इसी दौरान वकील का भाई एसपी के पास पहुंचा और एक ऑडियो क्लिप सौंपी, जिसमें दो लोगों के बीच वकील की हत्या की साजिश की बात कही गई थी। फिर पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की। अब ट्रक ड्राइवर पकड़ा गया तो पूरा मामला शुक्रवार को खुला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि ट्रक से इसलिए उड़वाया ताकि हत्या नहीं हादसा लगे। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में 8 दिसंबर 2025 को खुटहा बाईपास पर वकील राजेश यादव (26) अपनी क्रेटा कार से शिवद्वार मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घोरावल-खुटहां बाईपास मार्ग पर खुटहां गांव में सतौहां मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। कार पलटकर खेत में जा गिरी। इसमें वकील की मौके पर ही मौत हो गई थी। ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। शुरुआती जांच में इसे दुर्घटना समझा गया था। भाइयों ने एसपी को सौंपी ऑडियो क्लिप राजेश यादव के भाई अमरजीत यादव और दिनेश कुमार ने 24 फरवरी को एसपी से मुलाकात की और उन्हें एक 2.54 मिनट का एक ऑडियो क्लिप दिया। इस क्लिप में लालगंज के देव पाण्डेय द्वारा फोन पर राजेश यादव को सतर्क रहने और उनके खिलाफ चल रही साजिश के प्रति आगाह किया जा रहा था। भाई अमरजीत यादव ने यह भी आरोप लगाया था कि घटना को लगातार रेकी करने और साजिश रचने के बाद अंजाम दिया गया है। इसके बाद एसपी ने परिजनों को जांच कर खुलासे का आश्वासन दिया था। इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की। आरोपी अभय पाल की कॉल डिटेल निकाली गई। ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई। इस बीच अभय पाल फरार चल रहा था। शुक्रवार को घोरावल पुलिस गुरेठ मोड़ पर सुबह करीब 9:30 बजे अभय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभय ने जुर्म कबूल किया और पुलिस को बताया कि उसने कैसे घटना को अंजाम दिया था। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा आरोपी अभय पाल ने बताया- मंगल पाल मेरी बुआ का लड़का है। उसके बेटे अनुराग पाल (9) का 2023 में अपहरण कर राजेश यादव और उसके साथियों ने हत्या कर दी थी। इसी के चलते मंगल पाल ने राजेश की हत्या की योजना बनाई। मंगल ने एक पुराना ट्रक मिर्जापुर के लालगंज के रहने वाले राजकुमार से 4 लाख 30 हजार में स्टैंप के जरिए खरीदा था। हमने ट्रक को अभय पाल के घर से 2 किलोमीटर दूर एक धर्म काटे के पास खड़ा कर दिया। मंगल पाल ने राजेश की 3 दिनों तक रेकी की। राजेश हर सोमवार को मंदिर जाता था और वहीं से तहसील निकल जाता था। राजेश की पूरी जानकारी मंगल ने मुझे दी। 8 दिसंबर 2025 को मंगल ने मुझे खुटवा बाईपास पर बुलाया। वहां पर उसने अपने एक अन्य साथी अशोक मांझी को भी बुला रखा था। राजेश की लोकेशन लेने के लिए मंगल उसके घर के पास चला गया। मैं और अशोक मांझी ट्रक के साथ खुटवा बाईपास पर तैयार खड़े रहे। उधर जैसे ही राजेश अपने घर से निकला। मंगल ने फोन पर मुझे उसकी लोकेशन दी। राजेश जैसे ही खुटवा बाईपास पर अपनी क्रेटा कार लेकर पहुंचा। मैंने उसकी कार में जोरदार टक्कर ट्रक से मार दी। राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक छोड़कर अशोक मांझी के साथ मैं बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इस बीच मंगल पूरी घटना को खड़ा होकर देखता रहा। हमने इसे एक्सिडेंट की तरह दिखाया ताकी ये कहीं से भी हत्या न लगे। मंगल के बेटे के अपहरण और हत्या का आरोपी था राजेश वकील राजेश यादव पर मंगल के 9 साल के बेटे अनुराग का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। राजेश यादव इसका मुख्य आरोपी था। वह 6 महीने तक जेल में भी था। जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। फिलहाल, मंगल पाल और अशोक मांझी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… आगरा के होटल में प्रेमी का सिर फोड़ा, गला काटा:शादीशुदा प्रेमिका चीख-चीखकर बोली- मैंने उसे मार दिया, बैग में हथौड़ा-चाकू लाई थी आगरा में शादीशुदा महिला ने शुक्रवार दोपहर अपने प्रेमी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। वह जब अचेत हो गया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और गला काट डाला। जब प्रेमी की मौत हो गई तो महिला चीखने-चिल्लाने लगी। कहने लगी- ‘मैंने उसे मार डाला...मैंने उसे मार डाला।’ ये वारदात इटौरा थाना क्षेत्र के एक होटल की है। दोनों सुबह ही होटल पहुंचे थे और अपने लिए एक कमरा बुक किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा में क्यों गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल, कितने वोट पड़े कम?
    Next Article
    स्मार्ट–मीटर की जांच के लिए चार सदस्यीय तकनीकी समिति गठित:यूपी सीएम के निर्देश पर पावर कारपोरेशन का निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment