Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BSF जवान की हत्या, घर में घुसकर गोली मारी:मेरठ में गांव के युवक से झगड़ा हुआ, छुट्टी पर घर आए थे

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में BSF जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। नैन सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह 6 मार्च को छुट्‌टी पर घर आए हुए थे। वारदात के समय वह घर पर सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। घर वालों ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर 3 दिन पहले और आज झगड़ा हुआ था। घटना शनिवार देर शाम इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव की है। अब जानिए पूरा मामला धनपुर गांव के रहने वाले गरीबदास के बेटे नैन सिंह (38) सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। वह 6 मार्च को छुट्टी पर घर आए थे। उन्हें 2 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर जाना था। नैन सिंह की पत्नी कोमल अपने दो बच्चों रिमी (12), आयुष (7) के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र के फाजलपुर स्थित मायके गई थी। जबकि मां विमला अपनी बेटी अंजू के घर मेरठ में थीं। पिता खेत पर गए हुए थे। छोटा भाई प्रदीप मोदीनगर अपने काम पर था। घटना के समय घर में प्रदीप की पत्नी पिंकी और नैन सिंह मौजूद थे। नैन सिंह सो रहे थे, तभी एक अज्ञात युवक घर में घुसा और उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही नैन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पड़ोसियों की सूचना पर एसएसपी अविनाश पाण्डे, इंचौली थाना पुलिस और सीओ सदर देहात सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। BSF जवान की हत्या से गुस्से में गांव वाले नैन सिंह की हत्या से धनपुर गांव के लोग गुस्से में हैं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। गांव के युवक से रंजिश चल रही थी गांव वालों ने बताया- गांव के महेश से नैन सिंह की पुरानी रंजिश चल रही थी। तीन दिन पहले दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। आज नैन सिंह किसी काम से लौट रहे थे, इसी दौरान फिर से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। एसएसपी अविनाश पाण्डे ने बताया- पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… पहले DJ पर डांस...फिर देवर-भाभी ने लगाई फांसी: मैनपुरी में घर से करीब 400 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले शव, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग था मैनपुरी में भाभी और देवर ने एक ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत से कुछ घंटे पहले दोनों ने गांव के फंक्शन में एक साथ DJ पर जमकर डांस किया। इसके बाद दोनों घर के लिए निकले और लापता हो गए। कुछ घंटे बाद उनकी लाश पड़े पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर था। घटना शुक्रवार देर रात की एलाऊ थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पवन सिंह का तेलुगु सिनेमा में 'पावरफुल' डेब्यू, नए गाने से उड़ाया गर्दा
    Next Article
    मेरठ में अधिकारियों की लापरवाही पर DM सख्त:हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में ढिलाई पर चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment