Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BSC छात्र के हत्यारोपी को टांगकर ले गई पुलिस:नाम में माफिया लगाता है; काशी के कॉलेज में हत्या का VIDEO

    17 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह (21) का शुक्रवार रात 12.30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता इस बात पर अड़े थे कि पहले आरोपी का एनकाउंटर हो, इसके बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे। पुलिस अफसरों ने बड़ी मुश्किल से पिता को समझाया। पुलिस रात 9 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव को सीधे हरिश्चंद्र घाट ले गई। इंस्पेक्टर खुद एंबुलेंस में शव के साथ बैठकर गए। वहां पिता ने इकलौते बेटे को मुखाग्नि दी। रास्ते में कुछ छात्रों ने शव को सीधे घाट ले जाने का विरोध किया, तो पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें हटाया। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी छात्र मंजीत सिंह चौहान (21) को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद कॉलेज से भागने के लिए वह बाउंड्रीवॉल से कूद गया था, जिससे उसका एक पैर टूट गया। शनिवार शाम मंजीत को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस को आशंका थी कि वकील और छात्र मंजीत की पिटाई कर सकते हैं। इसलिए पुलिस ने मंजीत को दौड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह लड़खड़ा गया। इस पर पुलिसकर्मी उसे टांगकर कोर्ट रूम में ले गए। मंजीत को सीजेएम ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। दरअसल, शुकवार दोपहर 11.30 बजे यूपी कॉलेज (उदय प्रताप कॉलेज) के अंदर बीए के छात्र मंजीत सिंह चौहान ने सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसका एक वीडियो भी देर शाम को सामने आया। इसमें सूर्य प्रताप जमीन पर पड़ा है। मंजीत सीने पर चढ़कर उसे गोली मार रहा है। वारदात की वजह रैगिंग विवाद और वर्चस्व से जोड़ी जा रही है। मंजीत जहां क्रिमिनल माइंड का है, वहीं सूर्य पढ़ने में होशियार था। तीन महीने से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार को प्रिंसिपल ने दोनों को अपने ऑफिस में बुलाया था। वहां भी दोनों में बहस हो गई। इस दौरान सूर्य प्रताप ने उसे देख लेने की बात कह दी। यह धमकी मंजीत को नागवार गुजरी। थोड़ी देर बाद हत्या कर दी। सिलसिलेवार पढ़िए… पिता बेटे का शव देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, जमीन पर बैठ गए इससे पहले, बीएचयू पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सूर्य प्रताप के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता ऋषि देव सिंह बार-बार जमीन पर बैठ जा रहे थे। आसपास के लोग उन्हें संभालते, समझाते। लोग उनसे बार-बार बेटे के अंतिम दर्शन के लिए कहते, लेकिन वो हिम्मत नहीं जुटा पाते। काफी देर बाद उन्होंने बेटे को आखिरी बार देखा। लखनऊ से वाराणसी पहुंचे पिता ने कहा - पुलिस उस लड़के का एनकाउंटर करे। हमारे लड़के की हत्या हो जाएगी यह कभी नहीं सोचा था। अब तो पूरा घर खत्म हो गया है, घर का आखिरी चिराग था, वह अब नहीं रहा। हत्यारोपी मंजीत बिगड़ैल युवाओं की गैंग का लीडर, नाम के साथ ‘माफिया’ लिखता है सूर्य प्रताप गाजीपुर का था और कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था, जबकि मंजीत वाराणसी का ही रहने वाला है। मंजीत सोशल मीडिया पर ‘1818’ नाम से एक गैंग चलाता है। बिगड़ैल युवाओं की गैंग में सभी बाइकर्स हैं। मंजीत इन बिगड़ैल युवाओं की गैंग का लीडर है। अपने नाम के साथ ‘माफिया’ लिखता है। क्राइम सीन और बाद का घटनाक्रम… सुबह के 11 बज रहे थे। छात्र अपनी-अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। तभी कॉलेज परिसर में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीए सेकेंड ईयर के छात्र मंजीत सिंह चौहान ने प्रिसिंपल और छात्रों के सामने फिल्मी स्टाइल में गोली मारी। एक छात्र ने लाइव वारदात का वीडियो रिकॉर्ड किया। हत्या के बाद आरोपी पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। इसके बाद सभी के सामने एक सवाल था- मंजीत ने सूर्य को क्यों मार डाला? बताया गया कि हॉस्टल में सूर्य सीनियर छात्रों को बुलाता था। जूनियर छात्रों की रैगिंग करता था। मंजीत ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की थी। प्रिंसिपल ने दोनों को तलब किया था। शुक्रवार को मंजीत और सूर्य के बीच प्रिंसिपल से मिलने के बाद विवाद हुआ। जिसमें मंजीत ने अपनी शर्ट की बांहें चढ़ा लीं, इस पर सूर्य ने गाली-गलौज करते हुए मंजीत का कॉलर पकड़ लिया। उस वक्त दोस्तों ने बीच-बचाव करा दिया। मंजीत अपने घर चला गया। वहां से एक साथी के साथ वह पिस्टल लेकर कॉलेज आया। अपनी पल्सर गाड़ी कॉलेज के बाहर गेट के पास खड़ी कर दी। फिर कला संकाय के बरामदे में सूर्य को देखते ही उस पर फायरिंग कर दी। वह गिर पड़ा, फिर भी उस पर पिस्टल से गोली चलाता रहा। 12 फीट ऊंचाई से कूदने पर टूटा मंजीत का पैर हत्या के बाद मंजीत को लगा कि गेट से भागने पर उसे पकड़ लिया जाएगा, इससे बचने के लिए वह छत से कूद गया। करीब 12 फिट ऊंचाई से कूदने पर उसका एक पैर टूट गया। उसकी बाइक गेट पर खड़ी थी, लेकिन खुद को घिरता देखकर वह टूटे पैर से ही आगे एयरपोर्ट रोड की ओर भागा। एक ई-रिक्शा से लिफ्ट लेकर गिलट बाजार चौराहे पहुंचा और फिर फोन बंद कर लिया। इसके बाद सूनसान जगह पर पहुंचकर इलाज कराने का प्रयास किया। पैर टूटने के बाद वह शहर के बाहर भाग नहीं सकता था। उधर, परिजनों पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का दबाव बनाया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया वारदात के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। कैंपस के अंदर कुर्सियां तोड़ दीं। करीब 4 घंटे बाद पुलिस ने कॉलेज का गेट खुलवाया। घेरा बनाकर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को बाहर निकाला गया। छात्रों के पथराव में तीन प्रोफेसर घायल हो गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर प्रदर्शनकारी छात्रों को भगाया। इधर, मां-पिता अपने इकलौते बेटे की लाश देखकर बेहोश हो गए। अब जानिए सूर्य प्रताप सिंह के बारे में… 21 साल का सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर जिले का रहने वाला था। 8वीं तक पढ़ाई उसने गाजीपुर से ही की। यूपी कॉलेज में वह 9वीं से पढ़ने आया था। तब से वह यहीं पढ़ाई कर रहा था। सूर्य प्रताप सिंह पढ़ने में बहुत होनहार था। यूपी कॉलेज से ही PCM से 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की थी। फिर यहीं BSC मैथ में एंट्रेंस परीक्षा पास कर एडमिशन लिया। साथी छात्रों ने बताया, सूर्य प्रताप सिंह बेहद मिलनसार था। वह खुद को पढ़ाई में व्यस्त रखता था। BSC के बाद वह यहीं से MSC मैथ्स से रिसर्च करना चाहता था। एकेडमिक में जाने का उसका सपना था। छात्र सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषि देव सिंह लखनऊ में ट्रैवल एजेंसी के ड्राइवर हैं। उसकी मां किरण सिंह एक स्कूल में सहायिका के रूप में कार्यरत हैं। छात्र की दो बहनें हैं, एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी अविवाहित है। सूर्य प्रताप को 20 दिन पहले चेचक निकल आई थी, जिसके चलते वह कॉलेज नहीं आ रहा था। ठीक होने के बाद वह आज ही कॉलेज पहुंचा था। आरोपी मंजीत चौहान पर दर्ज है केस आरोपी छात्र मंजीत चौहान BA सेकेंड ईयर का छात्र है। मंजीत वाराणसी के ही चांदमारी का रहने वाला है। उस पर पहले भी शिवपुर थाने में 323 का मुकदमा दर्ज था, जबकि उसके साथी अनुज पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बात-बात में मारपीट करने वाला मंजीत चौहान मनबढ़ प्रवृत्ति का है। सोशल मीडिया पर उसकी बैड बॉय की इमेज है। इंस्टाग्राम पर खुद को माफिया बताता है। मंजीत चौहान भोजूबीर, शिवपुर और बड़ा लालपुर जैसे लोकल थानों में भी चर्चित है। सोशल मीडियां पर 1818 गैंग चलाता है। उसने इंस्टाग्राम के बॉयो में लिखा है- आपका सम्मान तभी तक है, जब तक मेरे स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे। जय मां भवानी। वरूणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया- सुबह यूपी कालेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी छात्र मंजीत चौहान पकड़ लिया गया है। उसका पैर टूट गया है। उसके साथी को तलाशा जा रहा है। आरोपी मंजीत से पूछताछ की जा रही। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. काशी के यूपी कॉलेज में BSC छात्र की हत्या, VIDEO:लाश देखने से पहले पिता बेसुध; बोले- आरोपी का एनकाउंटर हो, तभी अंतिम संस्कार करेंगे वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्र क्लासरूम के बाहर फर्श पर पड़ा है। आरोपी छात्र उसके सीने पर चढ़कर गोली मार रहा है। हत्या के बाद आरोपी पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। आरोपी भी इसी कॉलेज का छात्र है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tata ने दिया झटका, 1 अप्रैल से महंगी होंगी कार, इतनी बढ़ेगी कीमत
    Next Article
    गंगा हमारी मां…मुर्गा-टांग फेंकने की इजाजद किसने दी?:झांसी में बेबी रानी बोलीं- अखिलेश यादव को हिंदुओं की चिंता नहीं, सिर्फ वोटबैंक की फिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment