Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी:खुद बाइक चलाकर पहुंचा अस्पताल, जींस में बुलेट फंसी मिली

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती के डारीडीहा चौराहे के पास गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक खुद बाइक चलाकर एक निजी अस्पताल पहुंचा, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। युवक खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को बताया कि उसे हल्की चोट लगी है। हालांकि, जांच के दौरान उसकी जींस पैंट में बुलेट फंसी मिली, जिससे मामले की गंभीरता सामने आई।परिजनों को सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे और युवक की हालत देखकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि डायल 112 पर सूरज शर्मा नामक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने घायल से पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रिंस यादव से मिलने गया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और छीना-झपटी के दौरान उसके दाहिने पैर की जांघ में गोली लग गई। सीओ तिवारी ने यह भी बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टूंडला स्टेशन पर एयरफोर्स जवान पटरी पर गिरा:चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा, GRP जवानों ने चेन पुलिंग कर रुकवाई ट्रेन
    Next Article
    दशरथ महल में रामकथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर:महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य बोले- श्रीराम का अमृत जितना पियो प्यास बढ़ती जाती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment