Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में ‘सनातन धर्म संवाद’ के आयोजक पर केस:अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम में तेज आवाज में बजे लाउडस्पीकर, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    बस्ती में आयोजित ‘सनातन धर्म संवाद’ कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आयोजक पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने, प्रशासन की शर्तों का उल्लंघन करने और कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण दिलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्यक्रम 29 मार्च 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया था। इसके लिए सदर एसडीएम की ओर से सशर्त अनुमति दी गई थी। लाउडस्पीकर तेज मिलने पर पुलिस ने जताई आपत्ति पुलिस का कहना है कि मौके पर जांच के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र तय मानकों से अधिक तेज आवाज में चलाए जा रहे थे। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हुई और जनपद में लागू धारा 163 बीएनएसएस 2023 के प्रावधानों का भी उल्लंघन पाया गया। उपनिरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर माना गया कि आयोजन में प्रशासन की ओर से तय शर्तों का पालन नहीं किया गया। समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने वाली भाषा का आरोप पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में कुछ वक्ताओं ने ऐसे भाषण दिए, जिनसे समुदायों के बीच वैमनस्य फैलने की आशंका पैदा हुई। प्रशासनिक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता था। इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन में भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय के खिलाफ दर्ज हुआ केस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद की तहरीर पर आयोजक प्रशांत पाण्डेय के खिलाफ कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशांत पाण्डेय राष्ट्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार्यक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में महिला की मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लापरवाही:उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
    Next Article
    रुदौली सीट पर रामचंद्र यादव या कोई और:भाजपा से सर्वजीत सिंह या सपा अब्बास अली जैदी, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment