Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में मिशन शक्ति अभियान शुरू:महिला पुलिस ने बाइक रैली निकाली, 30 दिवसीय विशेष कार्यक्रम की शुरुआत

    1 hour ago

    2

    0

    बस्ती में वासंतिक नवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान (फेज-05, द्वितीय चरण) का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन बस्ती से महिला पुलिस कर्मियों की बाइक रैली निकाली गई। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का आगाज किया। इस अभियान के तहत अगले 30 दिनों तक पूरे जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण और न्याय सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। नवरात्रि मेलों, रामनवमी पंडालों, मंदिरों और अन्य भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। पुलिस प्रशासन के अनुसार, एंटी-रोमियो स्क्वायड को सक्रिय रखा जाएगा और सघन गश्त की जाएगी। छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मौके पर ही सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील और अधिक आवागमन वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग, पीआरवी गश्त तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जाएगी। थाना स्तर पर गठित मिशन शक्ति टीमें गांवों और विद्यालयों में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करेंगी। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी और छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। महिला बीट पुलिस अधिकारी स्कूल-कॉलेजों में जाकर सरकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी सेवाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि वीमेन पावर लाइन 1090 और मिशन शक्ति केंद्र की सुविधाओं का व्यापक प्रचार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त, एएचटीयू और अन्य विभागों के समन्वय से बाल विवाह, बाल श्रम तथा अन्य अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन:संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने के बाद किए बाबा नीम करोरी के दर्शन
    Next Article
    घर के बाहर बैठी महिला को स्कॉर्पियों ने कुचला:देवरिया में शव सड़क पर रखकर जाम लगाया, पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment